आंवला का जूस शरीर के तापमान को सामान्य रखने में बहुत ही लाभदायक है इसमें नींबू से कहीं ज्यादा विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में सहायक है| आंवले के जूस का नित्य सेवन करने से आपकी त्वचा भी निखर जाती है और चेहरे पर इस की चमक साफ साफ देखी जा सकती है
आंवला के रस का नित्य सेवन करने वाले लोगों की मांसपेशियां कभी कमजोर नहीं होती इसके साथ ही आंवला का रस कब्ज में बहुत फायदेमंद साबित होता है| जो लोग आंवले के रस का सेवन करते हैं उनको कभी भी मल त्यागते समय दर्द का सामना नहीं करना पड़ता यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो आंवले केरल में हल्दी और शहद मिलाकर इसका सेवन करें डायबिटीज में यह बहुत लाभदायक है|
अस्थमा जैसी घातक बीमारियों में आंवले के रस में शहद मिलाकर इसका सेवन करें यह अस्थमा को नियंत्रण रखता है इसके साथ ही खून को भी साफ करता है| गैस के रोगी आंवले के रस में घी मिलाकर इसका सेवन करें इससे गैस की बीमारी में आराम मिलेगा|
जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें आंवले के रस का सेवन करना चाहिए इसमें हीमोग्लोबिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में बहुत उपयोगी है जिसकी वजह से शरीर में रक्त की कमी पूरी होती है|
आयुर्वेद मैं माना जाता है कि आंवला पोषक तत्वों का भंडार है जिसमें हर प्रकार की बीमारी से लड़ने में लाभदायक तत्व पाए जाते हैं| आंवले में विटामिन मिनरल्स आयरन जैसे पोषक तत्व का भंडार होता है| आंवले को आप एंटी-ऑक्सीडेंट भी कह सकते हैं|
सूखे आंवले में मिनरल्स विटामिन फाइबर प्रोटीन और 80% तक पानी होता है इसलिए आयुर्वेद में यह कहा गया है कि नित्य आंवले का सेवन करने वाले की उम्र बढ़ जाती है| यह सभी तत्व शारीरिक दुर्बलता को भी दूर करते हैं|
आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक औषधि है आंवला यह त्वचा की हर प्रकार की समस्याओं का निवारण करती| यदि आपको त्वचा संबंधी कोई बीमारी है तो आप अपने त्वचा पर आंवले के पेस्ट का प्रयोग कर कर सकते हैं| इससे आपकी त्वचा संबंधी सभी प्रकार की समस्याएं खत्म हो जाएंगी|
अगर आपके बाल झड़ते हैं तो उसमें भी आप आंवले का प्रयोग कर सकते हैं आंवले के पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं इससे आपके बाल घने और मजबूत होंगे ऐसा करने से आपके सिर की त्वचा भी मजबूत होगी जो बालों के टूटने पर रोक लगाएगी और आपके बालों का टूटना बंद हो जाएगा|
यदि आपको मूत्र संबंधी कोई समस्या है तो उसमें भी आंवले का रस आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है| रोजाना 30 मिलीलीटर आंवले के रस का सेवन आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है|
यदि आपको खुशहाल जीवन जीना है तो हमारी यही सलाह है की नीतियां आंवला और उसके रस का सेवन करें आंवले का सेवन आपके जीवन शैली को बदल कर रख देगा|
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें जिससे आंवले के गुणों का फायदा सभी लोगों तक पहुंच सके







0 comments:
Post a Comment