Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label dad. Show all posts
Showing posts with label dad. Show all posts

दाद खाज और खुजली का घरेलू उपाय


दाद खाज और खुजली आज के समय में बहुत आम बात होती जा रही है। ये समस्या कई बार पसीने की वजह से हो जाती है तो कई बार गीले कपड़े की वजह से हो जाती है। आज कल प्रदूषण की वजह से भी ये समस्या बहुत ज्यादा फैल रही है। बहुत जगह पर पानी शुद्ध ना होने की वजह से भी ये समस्या पैदा हो जाती है। सूरज से निकलने वाली पराबैगनी किरणों के कारण भी कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कारण चाहे जो भी आज हम आप को एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जिससे इस समस्या का सामना किया जा सकता है।


अक्सर दाद खाज और खुजली होने पर हम बाजार से दवा लाकर लगाते है। जब तक दवा का असर रहता है तब तक आराम रहता। गेंदे के फूल से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। गेंदे का फूल आप की इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। गेंदा के फूल में एंटी एलर्जी और एंटी फंगल तत्व पाया जाता है। इसका असर इतना जबरदस्त होता है की कुछ ही दिनों में ये दाद खाज और खुजली को हमेशा के लिए ठीक कर सकता है।

गेंदे के फूल का चमत्कारी प्रभाव देखने के लिए आप को उसका रस निकाल कर प्रभावित स्थान पर लगाना होगा। इसे लगाने से अक्सर जलन नही होती है लेकिन अगर आप की बिमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई हो तो थोड़ा बहुत जलन भी हो सकता है। इसके रस को कुछ दिनों तक लगाने से आप को दाद खाज और खुजली से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा। यदि आप किसी अन्य समस्या से परेशान है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखे, आप की पूरी सहायता की जायेगी।
हमारा आयुर्वेदिक एंड्राइड ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

Followers