Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label #seth. Show all posts
Showing posts with label #seth. Show all posts

आपके बच्चे का दिमाग होगा तेज, रोज खिलाएं ये 5 चीजे


हर माता पिता यही सोचते है कि उनके बच्चे सबसे होशियार और सबसे तेज हो। अपने बच्चो के लिए माता पिता की ये सोच बिल्कुल सही है। कुछ बच्चे इतने तेज नही होते जितने माता पिता सोचते है। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चो को दिया जाने वाला आहार है। आहार मैं पोषक तत्व की कमी बच्चो को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर कमजोर कर देती है।अपने बच्चो में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए नीचे बताए जा रहे चीजों को खिलाए।

1. अपने बच्चो को हर रोज सेब खिलाए। सेब में कैलोरी, फाइबर और मैग्निशियम पाया जाता है जो दिमाग की इक्यूनिटी पावर को बढ़ता है जिससे बच्चो का दिमाग तेज होता है। सेब पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब शरीर की लगभग हर कमी को पूरा करता है।

2. बच्चो को हर रोज अनार देना चाहिए। अनार खाने से शरीर में रक्त संचार संतुलित रहता है, और दिमाग तक सही मात्रा में रक्त पहुंचता है। अनार में अायरन के साथ- साथ फाइबर भी पाया जाता है जो बच्चो के लिए बहुत लाभदायक होता है।

3. रात को सोने से पहले बच्चो को दूध पिलाना चाहिए। वैसे तो सभी के लिए लाभदायक होता है लेकिन बच्चो के लिए तो ये अमृत के समान होता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के साथ -साथ दिमाग के विकास में बहुत लाभदायक होता है।

4. चुकन्दर का सेवन भी बच्चो के लिए बहुत लाभदायक होता है। चुकन्दर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। चुकन्दर शरीर के रक्त को बहुत तिव्र गति से बनाता है जिससे शरीर में कभी रक्त की कमी नही होती है।

5. बादाम के बारे में तो आप सभी अच्छी तरह जानते होंगे। बादाम दिमाग के लिए बहुत फायदेमन्द होता है। बादाम गर्म होता है इसलिए गर्मियों में बादाम को भिगो कर खाना चाहिए।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

Followers