Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label massage. Show all posts
Showing posts with label massage. Show all posts

त्वचा को जवां रखने के लिए रोज सोने से पहले करें ये 5 काम


हर रात सोने से पहले क्या आप अपनी त्वचा को गुड-नाइट कहती हैं? अगर नहीं, तो अब भी वक्त है, इसे अपनी आदत में शुमार कर लीजिए...

आमतौर पर हम सभी दिनभर तो अपनी त्वचा की देखभाल कर लेते हैं लेकिन रात को उसे अनदेखा करके सो जाते हैं. पर विशेषज्ञों की मानें तो रात के समय त्वचा की अनदेखी करना खतरनाक हो सकता है. कुछ छोटे से उपाय है जिन्हें सोने से पहले करके आप निखरी-जवान त्वचा पा सकती हैं.....

1. भले ही आप कितनी भी थकी हुई क्यों न हों लेकिन बिना मेकअप उतारे सोने मत जाएं. बिना मेकअप उतारे सोने से आपकी त्वचा पर रसायनिक प्रभाव पड़ेगा और आपकी त्वचा पर मौजूद सूक्ष्म रंध्र बंद हो जाएंगे. त्वचा का सांस लेते रहना बहुत जरूरी है और रंध्रों के बंद हो जाने से त्वचा की चमक फीकी पड़ने लग जाती है.

2. अगर आपको फेशियल कराए काफी समय हो चुका है और आपकी त्वचा बेजान नजर आने लगी है तो रोज रात को अपने हाथों से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें. ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में निखार आता है. फेशियल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा कारगर साबित होगा.

3. सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से नहाना आपको राहत देने का काम करेगा. अगर आप इसी पानी में कुछ मात्रा में नमक मिला सकें तो और अच्छा रहेगा. नमक में मौजूद तत्वों के चलते संक्रमण होने की आशंका कम हो जाती है.

4. अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हों तो रोज रात को सोने से पहले कंघी करके सोएं. इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा. दरअसल, बालों में कंघी करने से ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है और जड़ें मजबूत होती हैं.

5. दिनभर की थकान हमारी आंखों को भी बोझिल कर देती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से पानी से धोएं और उसके बाद ही सोने जाएं. ऐसा करने से डार्क सर्कल होने की अाशंका कम हो जाएगी.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ



1 :- खून का दौरा सुचारु करे :- सारा दिन टाईट जूते और अन्य तरह के फुटवियर पहनने से पैरों के तलवों तक खून का दौरा सुचारु रूप से नही हो पाता है । इस अवरुद्ध हुये खून के दौरे को सुचारू करने के लिये पैरों की मालिश सर्वोत्तम उपाय है । सोने से पहले 10 से 20 मिनट तक पैरों और तलवों की मालिश करने से पैरों के अंतिम हिस्से तक खून का दौरा सुचारू हो जाता है । यह मालिश उन लोगों के लिये विशेष रूप से लाभकारी है जिनको मधुमेह रोग के कारण तलवों में सुन्नपन की समस्या पैदा होने लगी है ।
.
2 :- अच्छी नींद लाये :- सारे दिन की भाग-दौड़ के बाद शाम होते होते दिमाग बहुत ज्यादा थकने लगता है जिस कारण बहुत से लोग शांतिपूर्वक नही सो पाते है और उनकी नींद पूरी रात बार बार टूटती है । यदि ऐसे परेशान लोग रोज रात को सोने से पहले 10-15 मिनट तक अपने पैरों पर मालिश करें तो यह पैरों की बेचैनी को खत्म करके शांतिपूर्वक नींद आने में सहायता करता है ।

3 :- तनाव और अधीरता को भगाये :- हम लोग अधिकतर तनाव और अधीरता में रहते ही हैं । पैरों की मालिश तनाव और हड़बड़ी को घटाने में बहुत मदद कर सकती है । यह दिमाग को शांति पहुचाने के अलावा और भी बहुत से लाभ कर सकती है । मालिश करते समय तलवों पर अलग अलग हिस्सों पर अतिरिक्त दवाब देनें से नाड़ीतंत्र सही होता है और पूरे शरीर में आराम महसूस होता है जिससे तनाव में बहुत लाभ होता है ।
दवाब हाथों से देने के अतिरिक्त एक्यूप्रेशर वाले फुटपैड़ भी प्रयोग किये जा सकते हैं ।
.
4 :- पैरों के दर्द से राहत :- अच्छी तरह से की गयी मालिश पैरों और पैरों की माँशपेशियों को बहुत अच्छी तरह से आराम पहुँचाती है साथ ही साथ पैरों पर आयी हुयी सूजन भी मालिश से उतर जाती है जिस कारण से पैरों के दर्द में बहुत आराम होता है । यदि मलिश करने से पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धो लिया जाये तो परिणाम और भी बेहतर होते हैं ।

5 :- रक्तचाप कम करता है :- चूंकि दिन भर जूते पहने रहने से पैर के अंतिम भाग तक खून का दौरा सही से नही पहुँच पाता है अत: दिल ज्यादा जोर से पम्पिंग करके इस समस्या को दूर करने की कोशिश करता है जिस कारण से बाकि पूरे शरीर में रक्त्चाप बढ़ने का खतरा रहता है । यदि रात को तलवों में मालिश की जाये तो पैरों का रक्तदवाब सही रहता है और इस समस्या से बचा जा सकता है ।
.
पैरों की मालिश कैसे की जाये :- शरीर के बाकि हिस्सों की मालिश करने के लिये आपको दूसरों की मदद की जरूरत पड़ सकती है किंतु पैरों की मालिश आप अपने आप ही कर सकते हैं । पैरों की मालिश का सही तरीका पढ़िये प्रकाशित आयुर्वेद के सौजन्य से ।
.
– एक बड़े बरतन में गुनगुना पानी भरिये और उसमें अपनी पसंद का कोई भी तेल 5-6 बूँद ड़ालिये ।
– 10 मिनट के लिये अपने पैरों को इसमें डुबाकर बैठ जाइये और फिर एक सूती तौलिये से पैरों को दबा-दबा कर पोंछ लीजिये ।
– अब एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाइये ।
– अपने सीधे पैर के तलवे को उल्टे पैर के घुटने पर टिका लें ।
– अपनी पसंद का कोई भी तेल जैसे कि नारियल तेल, तिल तेल, सरसों तेल अथवा जैतून का तेल हल्का गर्म किया हुया लेकर अपने सीधे पैर की मालिश कीजिये । मालिश करते समय हाथ ऊपर से नीचे की तरफ ले जायें और पैरों पर हल्का हल्का सा दवाब जरूर दीजिये ।
– पैरों के बाद तलवों और पैर की अंगुलियों की भी मालिश कीजिये ।
– अब पैरों की स्थिति बदलकर उल्टे पैर भी इसी तरह मालिश कीजिये ।
– ध्यान रखें एक पैर की सम्पूर्ण मालिश के लिये 10-15 मिनट पर्याप्त हैं.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

बदन दर्द का अचूक आयुर्वेदिक उपचार

क्या आप बदन दर्द से परेशान है? क्या बदन दर्द ने आप नींद उड़ा रखी है? आज हम आप को बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे है।

1. यदि आप बदन दर्द से परेशान है तो आप सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर उसे गुनगुना करे। गुनगुने तेल को अपने पूरे शरीर में लगा लें। थोड़ी देर बाद नहा ले बदन दर्द में आप को तुरन्त राहत मिलेगी।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
2. अगर आप बदन दर्द बहुत पुराना है तो आप चार या पांच लहसुन की छिली हुई कली और थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच अजवायन सरसों तेल में तब तक गर्म करें जब तब तक लहसुन की कली काली न हो जाए। इसके बाद तेल को सहने योग ठंडा कर गुनगुने तेल से शरीर की मालिश करें। कुछ ही दिनों में बदन दर्द ले राहत मिलने लगेगी।

3. हरि सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे।

4. प्रति दिन दूध में थोड़ा हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें।

5. यदि संभव हो तो अखरोट के तेल से हर रोज मालिश करें। अखरोट के तेल से शरीर की ऐठन दूर हो जाती है, और दर्द ठीक हो जाता है।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
6. बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए कपूर और सरसों तेल के मिश्रण का प्रयोग कर सकते है। 10 ग्राम कपूर को 200 ग्राम सरसों तेल में मिला कर उसे तब तक धूप में रखे जब तक कपूर और तेल एक साथ न मिल जाए। तैयार मिश्रण से पूरे शरीर की मालिश करें। पुराने से पुराना बदन दर्द कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।


Followers