Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label vegitable. Show all posts
Showing posts with label vegitable. Show all posts

लौकी के घरेलू उपचार


सब्जी के रुप में खाए जाने वाली लौकी हमारे शरीर के कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है। यह बेल पर पैदा होती है और कुछ ही समय में काफी बड़ी हो जाती है। वास्तव  में यह एक औषधि है और इसका उपयोग हजारों रोगियों पर सलाद के रूप में अथवा रस निकालकर या सब्‍जी के रुप में एक लंबे समय से किया जाता रहा है।

लौकी को कच्‍चा भी खाया जाता है, यह पेट साफ करने में भी बड़ा लाभदायक साबित होती है और शरीर को स्‍वस्‍य और शुद्ध भी बनाती है। लंबी तथा गोल दोनों प्रकार की लौकी वीर्य वर्धक , पित्‍त तथा कफनाशक और धातु को पुष्ट  करने वाली होती है। आइए इसके औषधीय गुणों पर एक नज़र डालते हैं-

1. हैजा होने पर 25 एम.एल. लौकी के रस में आधा नींबू का रस मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। इससे मूत्र बहुत आता है।

2.खांसी, टीबी, सीने में जलन आदि में भी लौकी बहुत उपयोगी होती है।

3.हृदय रोग में, विशेषकर भोजन के पश्चात एक कप लौकी के रस में थोडी सी काली मिर्च और पुदीना डालकर पीने से हृदय रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।

4.लौकी में श्रेष्‍ठ किस्म का पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिसकी वजह से यह गुर्दे के रोगों में बहुत उपयोगी है और इससे पेशाब खुलकर आता है।

5.लौकी श्‍लेषमा रहित आहार है। इसमें खनिज लवण अच्‍छी मात्रा में मिलते है।

6.लौकी के बीज का तेल कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है तथा हृदय को शक्‍ति देता है। यह रक्‍त की नाडि़यों को भी तंदुरस्त  बनाता है। लौकी का उपयोग आंतों की कमजोरी, कब्‍ज, पीलिया, उच्‍च रक्‍तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, शरीर में जलन या मानसिक उत्‍तेजना आदि में बहुत उपयोगी है।

यदि आप हमारे देश के  शहीदों को डोनेशन देना चाहते है तो किसी भी  विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन  की कमाई का 30% शहीदों को दान दिया जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

लौकी की सब्जी खाने के बाद इन 2 चीजों को हाथ भी नही लगाना



लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसको सभी लोग खाना पसंद करते है। पहले इसे सिर्फ गरीबों की सब्जी ही बोला जाता था लेकिन इसके औषधीय गुणों के कारण आज आमीरों की भी पसंदीदा सब्जी हो गई है। गांवों में आज भी लौकी की बेल लोगों के छप्पर और पेड़ों पर लगे दिख जाते है। मुख्य रूप से यह दो प्रकार की होती है। एक गोलाकार होती है और दूसरी लंबी होती है, लेकिन इन दोनों के स्वाद में कोई अंतर नही होता है। दोनों का स्वाद एक जैसा ही होता है।

लौकी के 96 प्रतिशत भाग में पानी होने की वजह से यह मोटापा कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। मोटापे से परेशान लोग इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते है। कुछ लोग जल्दी असर पाने के लिए इसकी सब्जी के साथ इसका जूस पीना भी पसंद करते है। अगर आप को जूस का स्वाद पसंद नही है तो आप सिर्फ इसकी सब्जी का भी सेवन कर भरपूर फायदा उठा सकते है। मोटापे के साथ साथ लौकी हमारे बाल, स्किन और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लौकी खाने के तुरन्त बाद हमें कुछ चीजों का सेवन बंद करना पड़ता है। नही तो ये हमें नुक्सान भी पहुंचा सकती है।

लौकी का सेवन करने के बाद हमें भूलकर भी चुकंदर का सेवन नही करना चाहीए। इन दोनों की शक्तियां एक दूसरे के विपरित काम करती है। इन दोनों के एक साथ सेवन करने से चेहरे पर दाग धब्बे हो सकते है। इसके अलावा आप के शरीर पर सफेद दाग की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। सफेद दाग एक बहु ही भयंकर बिमारी है जिसका इलाज लगभग नही पाता है।

लौकी के साथ हमें करेले का सेवन भी कभी नही करना चाहीए। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट जहर बनने लगता है। जिसकी वजह से हमारे पेट मे दर्द, उल्टी और नाक से बहुत सारा खून भी निकलने लगता है। कभी भूलकर भी इन दोनों का सेवन एक साथ नही करना चाहिए। यदि आप किसी अन्य समस्या से परेशान है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखे, आप की पूरी सहायता की जायेगी।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

Followers