Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

जो लड़के हैंडसम और स्मार्ट दिखना चाहते हैं, वो खाली पेट इन चीजों का सेवन करें


इस संसार में ना तो सभी व्यक्ति गोरे हैं और ना ही सभी सुंदर दिखते हैं लेकिन सबकी इच्छा होती है कि वह गोरे आकर्षक और सुंदर दिखें। सुंदरता पाने के लिए लोग बाजार की केमिकल वाली चीजों का प्रयोग करते हैं जिससे सुंदरता बढ़ने के बजाय और घटती चली जाती है क्योंकि इन केमिकल वाले सामानों का कई बार साइड इफेक्ट भी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुंदरता बढ़ाने में बहुत कारगर है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

डॉक्टरों का यह मानना है कि जिन लोगों का खून साफ नहीं होता है उनकी सुंदरता लगातार खराब होती जाती है। खून साफ करने के लिए आप हर रोज सुबह खाली पेट चुकंदर का सेवन करें। चुकंदर शरीर में खून को बढ़ाता भी है वह उसको साफ करने का भी काम करता है।

गर्मियों में नहाते समय पानी नींबू का रस मिलाकर नहाए। नींबू का रस गर्मियों में होने वाले सनबर्न से बचाता है। जब भी आप बाहर से आते है ठंडे पानी से मुंह धोए। सप्ताह में एक बार शहद में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर स्क्रब करें।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

मांस से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये चीज, पुरूषों को अवश्य खाना चाहिये


आज मैं आप सभी को जिस चीज के बारे मैं बताने जा रहा हूं वो चीज हमारे शरीर को कई गुणा ज्यादा शक्ति प्रदान करता है। उस चीज प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है।

कई लोगों को ये गलत फहमी है कि इसे खाने से शरीर का वजन और मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। जी हा आप सही समझे मैं बात कर रहा हूं देशी घी के बारे मैें।

देशी घी खाने से मोटापा नही बढ़ता है लेकिन हमारे शरीर की ताकत कई गुणा बढ़ जाती है। खास तौर से पुरुषों के लिए इसका सेवन बहुत लाभदायक है। जो लोग शारीरिक कमजोरी से परेशान है वो लोग देशी घी का सेवन जरूर करें।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

शौच करते समय शरीर के इस हिस्से को दबाने से पेट तुरंत साफ हो जाता है


दोस्तों आज कल हमारी दिनचर्या खराब होने के कारण हमारा पेट ठीक से साफ़ नहीं हो पाता है जिसकी वजह से हम पूरे दिन परेशान रहते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आधे से ज्यादा शारीरिक बीमारियां पेट ना साफ होने की वजह से होता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे गले पर भी पड़ता है। पेट साफ ना होने की वजह से गले में लगातार खराश होने लगता है और बोलते समय आवाज भी बैठने लगती है। कभी-कभी इसकी वजह से हमारे गले में दर्द भी होने लगता है।

हमारे शरीर में कुछ ऐसे अंग भी होते हैं जिसको दबाने पर उसका प्रभाव शरीर के दूसरे हिस्सों पर पड़ता है। इस प्रक्रिया को एक्यूप्रेशर प्रक्रिया कहते हैं। इस क्रिया में हम बीमारी को ठीक करने के लिए उससे संबंधित हिस्से को कहीं दूसरे स्थान पर दबाते हैं और इसका परिणाम बीमारी वाले हिस्से पर पड़ता है। पेट साफ करने के लिए भी एक्टिव कैसे प्रक्रिया का प्रयोग किया जाता है।

यदि आपका पेट साफ नहीं हो पाता तो आपको अपने दाहिने हाथ की हथेली को दबाना चाहिए। इस क्रिया को 15 से 20 बार करें और 2 से 3 मिनट तक करते रहे। आप चाहें तो शौचालय में बैठकर भी यह क्रिया कर सकते हैं। कुछ दिन या क्रिया करने के बाद आपको इसकी आदत हो जाएगी। और आपका पेट पूरी तरह साफ होने लगेगा जिसकी वजह से आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

इसे खाते ही शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगेगा, दुबले पतले लोग जरूर आजमायें


दुबले-पतले लोग जो अपने शरीर को मोटा करना चाहते हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वह इस पोस्ट को जरुर पढ़ें। आज के दौर में वजन बढ़ाने के लिए योग केमिकल वाले प्रोटींस का प्रयोग करते हैं। जिसकी वजह से हमारा वजन बढ़ता जाता है लेकिन शरीर पर इसके बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसके अलावा जैसे ही आप इसका सेवन बंद करते हैं आपका वजन फिर धीरे-धीरे घटने लगता है और उतना ही पहुंच जाता है जितना आप पहले थे। आज मैं आप सभी को वजन बढ़ाने वाले प्राकृतिक साधनों के उपयोग के बारे में बताऊंगा।

यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं और साथ में यह भी चाहते हैं कि आपके शरीर पर उसका कोई साइड इफेक्ट ना पड़े तो हमारे द्वारा बताए गए तरीके को अपनाएं। हर रोज रात को सोने से पहले आप एक मुट्ठी काले चने और एक मुट्ठी किशमिश को पानी में भिगोने के लिए डाल दे। ध्यान रहे चना और किशमिश दोनों को अलग-अलग भी होना है। इन को एक साथ भिगोने की भूल कभी ना करें।

सुबह उठकर इन दोनों का पानी छानकर अलग कर दें। उसके बाद भीगे हुए चने और भीगे हुए किशमिश को एक साथ मिलाकर रोज सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। लगातार एक महीने तक इसका सेवन करने पर आपको आपके शरीर में खुद ही फर्क महसूस हो जाएगा। इस तरीके को अपनाने से आपके शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है इसीलिए आप जब तक चाहे इस तरीके को अपना सकते हैं।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

इन 6 बीमारियों को जड़ से खत्म करता है भुना चना, लेकिन खाने का तरीका पता होना चाहिए


भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम तथा कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। भुना हुआ चना कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर करता है। आज मैं आप सभी को इससे दूर होने वाली 6 प्रकार की बीमारियों के बारे में बताऊंगा। बीमारियों की विस्तृत जानकारी और भुने हुए चने को खाने के सही तरीके को जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

1. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन लोगों को भुना हुआ चना जरूर खाना चाहिए। भुने हुए चने में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। कब्ज के मरीज हर रोज 50 ग्राम चने का सेवन करें और अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिए।

2. जिन लोगों को पेशाब करते समय जलन महसूस होती है उन लोगों को भी भुना हुआ चना जरूर खाना चाहिए। भुना हुआ चना खाने से प्यास बहुत ज्यादा लगती है जिसकी वजह से आप बार-बार पानी पीते हैं। बार-बार पानी पीने की वजह से प्यास में जलन की समस्या दूर हो जाती है। ध्यान रहे बुना हुआ चना खाना खाने के बाद खाएं और इसकी मात्रा कम से कम 50 ग्राम हो।

3. जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है उनके शरीर में एल्बुमिन और प्रोटीन की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए उन लोगों को हर रोज सुबह खाली पेट 50 ग्राम भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह चना आपके शरीर के एल्बम इन और प्रोटीन की कमी को तुरंत पूरी करता है जिससे आपकी श्वास की समस्या खत्म हो जाती है।

4. कई लोगों का इम्यून सिस्टम इतना वीक होता है कि मौसम बदलते ही उन्हें बुखार हो जाता है इसी समस्या को मौसमी बुखार भी कहा जाता है। ऐसे व्यक्तियों को हर रोज रात को सोने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। इस समस्या से लड़ने के लिए भुने हुए चने में वह सभी तत्व पाए जाते हैं जो इसके लिए आवश्यक है।

5. शुगर के मरीजों के लिए भी भुना हुआ चना बहुत लाभदायक है। शुगर के मरीजों को हर रोज सुबह खाली पेट 20 से 25 ग्राम भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर की समस्या कंट्रोल हो जाती है।

6. भुने हुए चने में आयरन और विटामिन बी12 होता है। यह हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की समस्या है वह लोग हर रोज 20 ग्राम भुने हुए चने को दूध के साथ ले। इससे शरीर में खून तेजी से बनने लगेगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

अदरक के सेवन से ठीक हो जाएगा जुखाम


इस संसार में कुछ परेशानी ऐसी भी होती है जो दवाइयों से कभी खत्म नही होती है। फिर भी हम ये सोचकर दवाइयां खाते रहते है कि एक दिन हमारी ये समस्या खत्म हो जायेगी। कुछ चीजें दवाइयों से कभी खत्म नही होती है। उन्हीं में से एक समस्या है नजला जिसको कभी ना खत्म होने वाला जुकाम भी कहा जाता है।

इस समस्या का समाधान आप के घर में मिलने वाले अदरक से किया जा सकता है वो भी हमेशा के लिए। आप को करना ये है कि अदरक के छोटे - छोटे टुकड़े कर ले और उसे देशी घी भूरा होने तक भूने। अगर गाय का घी हो ज्यादा ठीक रहेगा। गाय का ना हो तो अन्य का भी प्रयोग कर सकते है।

भूरे होने तक भूनने के बाद उसे चूल्हे से उतारकर अदरक से घी को अलग कर दे। अब अदरक में थोड़ा सा गुड़ अपने हाथों से मसलकर मिला ले। जितना गर्म आप खा सकते है इसे खा ले। जो नजला वर्षों से ठीक ना हो रही हो वो इसके प्रयोग से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

हाथों को मुलायम बनाने के लिए घर में ऐसे करें मैनीक्योर


1. गर्म पानी में लेवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे अच्छी तरह मिला ले। उसके बाद अपने दोनों हाथों को उस गुनगुने पानी में 15 मिनट तक डाल कर रखे। इससे आप के हाथ मुलायम हो जाएगे।

2. रात को सोने से पहले अपने हाथों को गर्म पानी से धोकर अपने हाथों पर वैसिलिन लगा ले।

3. शक्कर और जैतून के तेल को एक साथ अच्छी तरह मिला ले और अपने हाथों को इससे स्क्रब करे। इससे हथों के सभी डेड सेल्स मर जाएगे।

4. ड्राई स्किन पर मलाई लगाकर उसे एक घन्टे तक रखे। एक घनटे के बाद उसे हल्के गर्म पानी से धो ले।

5. बेसन में दही डालकर उसे अच्छे से मिला लें। बेसन और दही अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद उसे अपने दोनों हाथों पर लगा लें और 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। 15 मिनट के बाद अपने दोनों हाथों को गुनगुने पानी से धो लें।

6. बटर और बादाम तेल को मिलाकर उसे अपने दोनों हाथों पर लगा लें। बादाम के तेल में विटामिन ई होने की वजह से यह आपकी हाथों की झुर्रियों को खत्म करेगा। दोनों का लेप लगाकर आधे घंटे तक अपने हाथों को ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।

7. अंडे का पीला भाग बादाम का तेल और शहद तीनों को आपस में अच्छी तरह मिला लें। तीनों का मिश्रण तैयार हो जाने के बाद इसे अपने हाथों पर अच्छी तरह रगड़ें। इस हाथों का रूखापन दूर हो जाता है।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

रोज पिएं सौंफ वाला दूध, नहीं होंगी यह परेशानियां


दोस्तों आप में से अधिकतर लोग हर रोज दूध जरुर पीते हैं। अगर आप हर रोज दूध पीते हैं तो उस दूध में थोड़ा सा सौंफ मिलाकर उसे पीए। जो लोग दूध नहीं पीते उनसे भी विनती है कि वह लोग भी सौंफ मिलाकर दूध पीना शुरू करें। सौंफ वाले दूध में आम दूध से ज्यादा नुट्रिशन होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। सौंफ वाला दूध बनाने के लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंफ मिलाकर उसे उबाल लें। उबालने के बाद दूध को छान लें जिससे स्वास्थ दूध से अलग हो जाएगा इसके बाद दूध को पी जाए।

सौंफ वाला दूध पीने के फायदे

1. शॉप वाले दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी यह बहुत लाभदायक होता है।

2. सौंफ मिला हुआ यह दूर मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है जिससे आपका बढ़ा हुआ वजन नियंत्रित होता है।

3. सौंफ वाला यह दूध बैक्टीरिया को मारता है जिससे आपके चेहरे के फोड़े फुंसी और पिंपल्स दूर हो जाते हैं।

4. इस दूध में इसपार्टिक एसिड होता है जो एसिडिटी को खत्म करता है।

5. जिन लोगों को मोतियाबिंद है वह लोग इस दूध का सेवन जरूर करें क्योंकि यह दूर आंखों को हेल्दी बनाता है और मोतियाबिंद की समस्या को दूर करता है।

6. इस दूध को पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और बॉडी टॉक्सिन भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

7. सौंफ वाले दूध में पोटेशियम और आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और अनीमिया जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

5 दिनों तक लगातार करे ये काम, हमेशा रहेंगे स्वास्थ्य


आज मैं आप सभी को सरसों के तेल से किए जाने वाले घरेलू इलाजो के बारे मे बताने जा रहा हूं। आइये जानते है कि किस - किस प्रकार की समस्याओं के लिए सरसों तेल का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता हा?

रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल अपने नाक में डाल ले। जब कभी आप फिर से उठे तो तेल फिर डाल ले। ऐसा 5 दिनों तक करे। आप चाहे तो 5 दिनों के बाद भी जब तक अाप का मन करे ऐसा कर सकते है। इसका कोई साइडिफेक्ट नही होगा। आइये जानते है इससे होने वाले फायदे के बारे में।

अगर आप की खांसी दवा से अच्छी नही हो रही है और आप दवा खा कर परेशान हो चुके है तो आप के लिए ये उपाय बहुत लाभकारी है। इससे आप की खासी हमेशा के लिए चली जाएगी। इसके अलावा आप की सभी प्रकार की श्वास की समस्या भी खत्म हो जायेगी।

सर्दियों में कुछ लोगों की नाक बंद हो जाती है और उन्हें मुंह से सांस लेना पड़ता है। अक्सर ये समस्या बच्चों को हो जाती है। उन सभी के लिए सरसों तेल का ये उपाय बहुत उपयोगी है। इससे नाक बंद होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

शारीरिक कमजोरी थकान और गुप्त रोगों का काल है यह औषधि, जाने इस्तेमाल करने का सही तरीका


आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी किस पता ही नही चलता की कब वो बिमारी का शिकार बन गए। आज मैं जिस विषय पर बात करने जा रहा हूं वो विषय है पुरुषों की शारीरिक कमजोरी। इसी कमजोरी के कारण कई बार वैवाहिक जीवन में भी खटास उत्पन्न हो जाता है। आज मैं एक ऐसी औषधि के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे ये बिमारी पूरी सरह से समाप्त हो जायेगी।

मैं जिस औषधि की बात रक रहा हूं वो औषधि है अश्वगंधा और शतावर। इन दोनों में वो सभी तत्व पाए जाते है जिससे पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। इसको खाने से पहले इसे खाने की विधि जरूर जान ले।

सेवन विधि- रोज रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शतावर चूर्ण और एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण अच्छी तरह मिला ले और उसे पी लें। इसका फल आप को कुछ ही दिनों में मिलने लगेगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

सोने से पहले करें 2 लौंग का सेवन, शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव


हमारे घर का किचन हमेशा हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करता है। किचन में हम जिन मसालों का प्रयोग करते है उसमें ज्यादातर आयुर्वेदिक औषधियां होती है, लेकिन हमें उनके फायदो के बारे में पता ही नही होता। इसी वजह से हम उनके फायदो से वंचित रह जाते है। आज मैं जिस औषधि के बारे में बताने जा रहा हूं उसके प्रयोग से शरीर की सभी प्रकार की कमजोरी दूर हो जाती है।

हम जिस औषधि के बारे में बात कर रहे है वो औषधि है लौंग। ये बात तो लगभग सभी लोग जानते है कि लौंग एक आयुर्वेदिक औषधि है लेकिन इसका प्रयोग बहुत कम लोग करते है। मैं यही कहूंगा की हर व्यक्ति को लौंग का सेवन करना चाहिए। कुछ लोग इसका सेवन तो करते है लेकिन उनके स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नही पड़ता है, और वो लोग भी इसका सेवन बंद कर देते है।

जो लोग ऐसा सोचते है कि लौंग का उनके स्वास्थ्य पर कोई असर नही हो रहा है असल में वो लोग लौंग का सही प्रकार सेवन नही करते है। 2 लौंग को रात में से पहले अपने मुंह में रखकर 5 मिनट तक उसका रस चूसे और 5 मिनट बाद उस लौंग को चबा कर खा ले और एक गिलास पानी पी ले। लौंग खाने का ये एक सही नियम है।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

भारत के गाँव में मिलने वाले इस पौधे की मांग विदेशों में बढ़ गयी है


भारत में अनेक प्रकार के आयुर्वेदिक पौधे पाए जाते है जिनकी मांग विदेशों में होती है। आज मैं आप को एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे हमारे यहां लोग जंगल समझ कर काट कर फेक देते है। विदेशी इस पौधे को उसके पत्ते, जड़ और बीज के लिए खरीद रहे है। ये पौधा मूल रूप से भारतीय है लेकिन अपने गुणों के कारण विदेशों में भी लगाया जाने लगा है।

मैं जिस पौधे की बात कर रहा हूं वो पौधा है आरंडी का, बिहार में इसे लेंड़ी का पेड़ भी कहा जाता है। इस पौधे के बीज से निकलने वाला तेल बहुत फायदेमन्द होता है। इसके तेल को ही आरंडी का तेल कहते है। इसका तेल कई बिमारियों में लाभदायक है, आइये विस्तार से जानते है इसके बारे में।

1. जिन लोगों के सिर में बाल नही वो लोग इसके तेल से दिन में दो बार मालिश करें। जिन जगहों पर बिल्कुल बाल नही है वहां भी बाल उगने लगेंगे।

2. यदि आपको किसी अनचाहे जगह पर तिल है और आप उसे हटाना चाहते है तो इसके पत्ते की डन्डी में चूना लगाकर तिल वाले जगह पर लगाए। तिल पूरी तरह मिट जाएगा।

3. रोज सुबह एक चम्मच आरंडी के तेल का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

4. यदि रात में आप के नींद नही आती है तो हर रोज अपने तलवे में इसके तेल से मालिश करें।

5. जिन लोगों के घुटनों में दर्द रहता है वो लोग आरंडी के तेल से अपने घुटनों मे मालिश करें। इससे दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाता है।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

आपके बच्चे का दिमाग होगा तेज, रोज खिलाएं ये 5 चीजे


हर माता पिता यही सोचते है कि उनके बच्चे सबसे होशियार और सबसे तेज हो। अपने बच्चो के लिए माता पिता की ये सोच बिल्कुल सही है। कुछ बच्चे इतने तेज नही होते जितने माता पिता सोचते है। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चो को दिया जाने वाला आहार है। आहार मैं पोषक तत्व की कमी बच्चो को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर कमजोर कर देती है।अपने बच्चो में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए नीचे बताए जा रहे चीजों को खिलाए।

1. अपने बच्चो को हर रोज सेब खिलाए। सेब में कैलोरी, फाइबर और मैग्निशियम पाया जाता है जो दिमाग की इक्यूनिटी पावर को बढ़ता है जिससे बच्चो का दिमाग तेज होता है। सेब पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब शरीर की लगभग हर कमी को पूरा करता है।

2. बच्चो को हर रोज अनार देना चाहिए। अनार खाने से शरीर में रक्त संचार संतुलित रहता है, और दिमाग तक सही मात्रा में रक्त पहुंचता है। अनार में अायरन के साथ- साथ फाइबर भी पाया जाता है जो बच्चो के लिए बहुत लाभदायक होता है।

3. रात को सोने से पहले बच्चो को दूध पिलाना चाहिए। वैसे तो सभी के लिए लाभदायक होता है लेकिन बच्चो के लिए तो ये अमृत के समान होता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के साथ -साथ दिमाग के विकास में बहुत लाभदायक होता है।

4. चुकन्दर का सेवन भी बच्चो के लिए बहुत लाभदायक होता है। चुकन्दर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। चुकन्दर शरीर के रक्त को बहुत तिव्र गति से बनाता है जिससे शरीर में कभी रक्त की कमी नही होती है।

5. बादाम के बारे में तो आप सभी अच्छी तरह जानते होंगे। बादाम दिमाग के लिए बहुत फायदेमन्द होता है। बादाम गर्म होता है इसलिए गर्मियों में बादाम को भिगो कर खाना चाहिए।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

कान में जमी सारी गंदगी को बिना दर्द साफ करने का आसान उपाय


हमारा कान हमारे शरीर के नाजुक अंगों में शामिल है। शरीर के वो सभी अग नाजुक होते है जिनमें तकलीफ होने से हमारे पूरे शरीर पर असर पड़ता है। कान भी उन्हीं अंगों में से एक है। कान में किसी भी प्रकार की परेशानी होने से शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित होने लगते है। आज हम आप को बिना किसी दर्द और परेशानी के कान को साफ करने का उपाय बताने जा रहे है।

वातावरण में प्रदूषण होने से कई बार उसका असर हमारे कान पर भी पड़ता है। प्रदूषण और धूल के कारण हमारे कान में गंदगी जमा हो जाती है। कई बार कान में जमा इस गंदगी के कारण हमें सुनने में भी परेशानी होने लगती है। अक्सर हम अपने कान को साफ करने के लिए लकड़ी या नोक लाली चीज का इस्तेमाल करते है, जिसकी वजह से हमारे कान में जख्म हो जाता है और दर्द होने लगता है।

सबसे पहले एक लाल मिर्च ले और उसे उपर की तरफ से काट कर उसके सारे बीज बाहर निकाल ले। इसके बाद किसी बर्तन में सरसों के तेल को हल्का गर्म करे और उसे कटे हुए लाल मिर्च मैं डाल दें। थोड़ी देर बाद उस लाल मिर्च वाले तेल को अपने कान में डाल ले और थोड़ी देर तक वैसा ही छोड़ दें। थोडा़ समय बीतने पर कान को नीचे कर सारा तेल बाहर निकाल दे। तेल के साथ सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

महीने में 4 बार करें इसका उपयोग, 90 साल तक नही होगी कमजोरी


हमारे शरीर नियमित रूप से काम करने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जैसे - जैसे हमारे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है वैसे - वैसे हमारा शरीर कमजोर और बूढ़ा होने लगता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी वाले लोग सबसे ज्यादा भारत में है। यही कारण है की यहां हर साल व्यक्ति की औसत आयु में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान में लोगों की औसत आयु 100 साल है जबकि हमारे यहां ये केवल 80 साल ही है।

आज हम जिस पोषक तत्व वाले खाने की बात कर रहे है वो पोषक तत्व है काले चावल, जी हां आप ने सही पढ़ा काले चावल। प्राचीन काल में इस चावल का प्रयोग सिर्फ राजा और महाराजा ही करते थे, लेकिन आज ये काले चावल सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। इस चावल में एंटीऑक्सीडेन्ट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इस काले चावल में विटमिन ई, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जो सफेद और भूरे चावल में ना के बराबर होती है।

इस चावल की खेती मुख्य तौर पर मणिपुर में होती है, लेकिन सुनने में आ रहा है कि पंजाब में भी इसकी खेती शुरू की जा रही है। चुकि इस चावल की खेती बहुत कम होती इसिलिए ये चावल मणिपुर में 1800 से 2000 रू किलो तक बिकता है। कई ऑन लाइन कंपनीयां इस चावल को बेंच रही है जो आप के घरों तक ये चावल आसानी से पहुंचा देते है।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

बालों के लिए वरदान है अमरूद के पत्ते, प्रयोग करके देखें


आज कल का खान पान इतना मिलावटी हो गया है कि लोग चाह कर भी शरीर पर होने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव को रोक नही सकते। दूषित खाने का सबसे पहला असर हमारे बालों पर पड़ता है। अमरूद का पत्ता आप की इस समस्या का समाधान कर सकता है।

आज अधिकतर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। जिसके लिए वो हर रोज नाए नए साबुन, शैम्पू और दवाइयों का प्रयोग कर पैसे बरबाद करते है लेकिन फायदा कुछ नही होता है। आज मैं आप को इस समस्या समाधान बताने जा रहा हूं। मेरे द्वारा बताया गया हर उपाय पहले आजमाया जाता है इसलिए इनका प्रयोग जरूर करें। नीचे पढ़े कि अमरूद का पत्ता इसमें आप की कैसे मदद कर सकता है।

आप अमरूद के कुछ पत्तों को लेकर उसे 2 लीटर पानी में उबाल लें और हर रोज उससे अपने बालों को धोएं। इससे आप के बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। अगर आप को हर रोज अमरूद के पत्ते लाने में परेशानी हो रही हो तो आप एक बार ही ज्यादा पत्ते लाकर उसे छांव में सुखा कर रख ले और बाद में उसका प्रयोग करें।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

चूहे भगाने का जबरदस्त उपाय


चूहे के डर से आप सभी परेशान होंगे। परेशान हो भी क्यों ना चूहा आप की हर मनपसंद चीज को कुतर देता है। सच में इस समस्या से लगभग सभी लोग परेशान होगे। दरअसल चूहे को भी एक समस्या होती है दांत बढ़ने की समस्या। इसी वजह से चूहा लगातार अपने दांत को चीजें कुतर कर घिसता रहता है। लेकिन चूहे को नही पता होता है कि वो अपनी दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप की कीमती सामान को भी कुतर रहा है। आज हम बताने जा रहे है कि कैसे चूहे घर से बाहर भगा सकते है?

मै जो तरीका बताने जा रहा हूं उसमें आप को थोड़ी काली मिर्च, पानी और एक स्प्रे करने वाली बोतल की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप काली मिर्च को अच्छी तरह पीस कर उसका पाउडर बना ले, ध्यान रहे काली मिर्च एकदम महीन होना चाहीए। उसके बाद आप उस काली मिर्च के पाउडर को अच्छी तरह पानी में घोल लें और इस घोल को स्प्रे की बोतल में भर ले।

अब आप इस तैयार इस घोल को स्प्रे बोतल की सहायता से उस स्थान पर स्प्रे करें जहां से चूहों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। हर प्रकार के घर में रहने वाले चूहे को काली मिर्च की गंध अच्छी नही लगती है और चूहे इसकी गंध से दूर भागते है। कुछ दिनों के लगातार प्रयोग से चूहे हमेशा के लिए आप के घर से भाग जायेंगे।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

डबल चिन को कम करने के लिए एक्सरसाइज


मोटापा किसी को भी पसंद नही होता है। लेकिन ना चाहते हुए भी हमें मोटापे का सामना करना पड़ता है। इसी मोटापे की वजह से एक और समस्या पैदा होती है और वो समस्या है डबल चिन की समस्या। मोटापे की वजह से हमारे गले के नीचे की चर्बी बढ़ने लगती है जीससे गले के नीचे झुर्रिया़ बनने लगती है। इस मोटी झुर्री को ही डबल चिन कहते है। इसकी वजह से हमारे शरीर के साथ-साथ हमारा चेहरा भी बेकार दिखने लगता है। अगर ठीक समय पर इसको सही नही किया जाए तो आगे चलकर यह बहुत बड़ी समस्या बन जाता है। डबल चिन को ठीक करने के लिए हम कुछ एक्सरसाइज बताने जा रहे है। इसे नियमित रूप से करने पर ये समस्या पूरी तरह ठीक हो जाती है।

1. जमीन पर सीधा बैठे और छत की तरफ देखे। इसके बाद अपनी जीभ दाएं और बाएं घूमाएं।इस क्रिया को 5 से 6 बार करे। यह एक्सरसाइज आपके होठों और मुंह से सामने वाले हिस्से को कम करती है।

2. अगली एक्सरसाइज में आपको सीधा बैठकर अपनी जीभ को मुंह से बाहर निकालना है। जाभ लगभग 10 सेकेण्ड तक मुंह से बाहर रखे। इस क्रिया को हर रोज 10 से 15 बार करें।

3. इस एक्सरसाइज मैं भी आप को सीधा बैठना है और छत की तरफ देखना है। उसके बाद अपने होठों को बाहर की तरफ ढ़केलना है। इस एक्सरसाइज को भी 10 से 15 बार करना है।

4. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए बैठे। इसके बाद आप अपनी गर्दन को दांए से बांए की तरफ रोल करे और फिर बांए से दांए का तरफ रोल करें। इस क्रिया को 5 से 6 बार करें।

5. सबसे पहले आप बिस्तर पर सीधा लेट जाए और अपने सिर को बिस्तर से नीचे लटका दें। इसके बाद आप अपनी ठुड्डी को अपनी छाती की तरफ ले जाए और दस सेकेण्ड रूकें। इस क्रिया को भी लगभग 10 से 15 बार करें।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

तम्बाकू और गुटखा छोड़ने का आसान तरीका


हम सभी यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि तंबाकू और गुटखा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन फिर भी इसका सेवन रोज करते हैं। आप ध्यान से देखेंगे तो इनके पैकेटों के पीछे भी लिखा रहता है कि तंबाकू और गुटखा कैंसर का कारण बन सकता है। दोस्तों यह वही कैंसर है जिसका आज तक दुनिया में इलाज संभव नहीं हो सका है। यह बात जानते हुए भी लोग तंबाकू और गुटखा का सेवन बहुतायत में करते हैं। कुछ लोगों को तंबाकू और गुटखा की बुरी लत लग जाती है जिसकी वजह से वह चाहकर भी इसका सेवन नहीं रोक पाते हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग नशा करते हैं उनकी उम्र नशा ना करने वालों से बहुत कम हो जाती है।

नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो वह जहर के समान ही होता है। हम यह बात अच्छी तरह जानते हैं फिर भी इस शहर को खाते हैं और पीते हैं। आज मैं आप सभी को तंबाकू और गुटखा छोड़ने का घरेलू नुस्खा बताऊंगा जो बहुत ही असरदार है। आप सभी से अनुरोध है कि इसे अपनाएं या जो लोग आपके परिवार में नशा करते हैं उन्हें यह अपनाने को कहें।

तंबाकू और गुटखा की लत को छुड़ाने के लिए मुलेठी बहुत ही सस्ती और कारगर औषधि है। इसके प्रयोग से आप कुछ ही दिनों में तम्बाकू और गुटखा खाना छोड़ देंगे। जब भी आप का मन तम्बाकू खाने का हो तो एक मुलेठी का टुकड़ा मुंह में दबा ले और इसे चूसते रहें।

आप चाहे तो मुलेठी के अलावा सौफ, इलायची, हरड़ और सूखे आंवले का भी प्रयोग कर सकते है। आप इन सब का सेवन एक साथ भी कर सकते है। तम्बाकू की जगह इन चीजों को मुंह में दांत के पास दबा ले और चूसते रहे।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

शरीर के इन 3 अंगों पर भूल कर भी ना लगाए साबुन


आप सभी नहाते समय साबुन और शैम्पू का प्रयोग तो जरूर करते होंगे। नहाते समय इन चीजों का प्रयोग
लगभग सभी घरों में होता है। कई बार इनका प्रयोग घातक भी सिद्ध हो सकता है। आज मैं आप सभी को बताने जा रहा हूं की किन - किन अंगों पर साबुन का प्रयोग घातक सिद्ध हो सकता है।

बालों पर साबुन लगाने के बहुत सारे नुकसान है। खासतौर से महिलाएं तो बिलकुल की साबुन का प्रयोग बालों पर ना करे। साबुन के प्रयोग से बाल कमजोर होने लगते है। साबुन से बाल ठीक प्रकार से साफ नही हो पाते है जिसकी वजह से बालों में जुए पड़ जाते है। बालों को हमेशा शैम्पू से ही धोना चाहीए।

चेहरे की त्वचा के लिए साबुन बहुत खतरनाक हो सकता है। हमारे चेहरे की त्वचा बहुत कमजोर होती है जिसपर साबुन लगाने से वो ड्राई होने लगती यै या कई बार चेहरे पर दाने भी निकलने लगते है। इसीलिए चहरे पर कभी भी साबुन का प्रयोग ना करे।

नाक और मुंह पर साबुन का प्रयोग नही करना चाहिए। नहाते समय नाक पर साबुन लगाते समय सांस लेते समय साबुन हमारी नाक में घूस जाता है। कई डॉक्टरों का मानना है कि इससे दिमाग की कई नसे जाम बो जाती है जिससे मरीज की मौत भी हो सकती है।

दोस्तों यदि आप तो ये पोस्ट पसंद आया तो कृप्या इसे अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Facebook, Twitter पर शेयर करना ना भूले। इसी तरह की और पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमें फॉलो करे।

आज ही बंद करे ये काम वरना शरीर की हड्डियां हो जाएगी कमजोर


हमारे शरीर मांस और हड्डियों से मिलकर बना है लेकिन हड्डियां हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन्ही हड्डियों की वजह से चलते है, उठते है, बैठते है, घूमते है और सारा काम करते है। यदि हमारे शरीर में हड्डियां ना हो तो हमारा शरीर सिर्फ एक मांस के पुतले के समान होगा। इसीलिए हमें हड्डियों की देखभाल ठीक प्रकार से करना चाहिए। कभी - कभी शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। आज हम आप को बताते है कि हड्डिया किन - किन कारणों से कमजोर होती है और हमें कैसे उनका ख्याल रखना है?

शराब का सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां काफी कमजोर होती है। लगातार शराब पीने से हमारा शरीर कैल्शियम को अपने अन्दर रोक नही पाता है जिसकी वजह से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है। यदि आप भी शराब का सेवन करते है तो इसे कम कर दें या हमेशा के लिए छोड़ दें।

कई लोगों को अंधेरे में रहना ज्यादा पसंद होता है लेकिन अंधेरा हमारी हड्डियों को बहुत कमजोर बना देता है। अंधेरे में रहने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है।

यदि आप ज्यादा नमक और मसाला खाने के शौकीन है तो आप ये आदत छोड़ दे। ज्यादा नमक खाने हमारे शरीर का कैल्शियम यूरीन के रास्ते बहर निकलने लगता है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है तो इसका सधा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है।

दोस्तों यदि आप को हमारा पोस्ट पसंद आया तो कृप्या इसे अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Facebook, Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करना ना भूलें।

सुबह खाली पेट छुहारा खाने से जड़ से खत्म हो जाते हैं यह 4 रोग


छुहारे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह बात तो आप में से कई लोग जानते होंगे लेकिन क्या आप लोग यह भी जानते हैं छुहारा खाने से कई प्रकार की बीमारियां भी ठीक हो जाती है। सर्दियों में लगाने का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों में यह हमारे शरीर को गर्मी देने का काम करती है। कुछ लोग इसका सेवन साल के 12 महीने करते हैं। आइए अब हम जानते हैं की छुआरा हमारे कौन-कौन से रोगों को मिटाने में सहायता करता है।

छुहारा खजूर का ही एक रूप होता है। जब खजूर पूरी तरह से सूख जाता है तो उसे छुहारा कहा जाता है। छुहारे में मैग्नीशियम होता है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में शुगर के उतार चढ़ाव को कंट्रोल करता है। रोज उबले हुए दूध में कुछ भारी डालकर खाने से डायबिटीज की समस्या कंट्रोल हो जाती है। यह कब्ज को भी नियंत्रित कर देता है जिससे बवासीर की समस्या खत्म हो जाती है। बवासीर के रोगी छुहारे को दूध में डालकर उबाल लें उसके बाद खाएं।

जो लोग खांसी, जुखाम, बलगम आदि समस्याओं से परेशान हैं वह लोग छुहारे को घी में भूनकर उसका सेवन करें। जिम जाने वाले लोगों के लिए यह किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की हर कमी को पूरा करते हैं। जो लोग हर रोज व्यायाम कसरत करते हैं या जिम जाते हैं उन्हें लगातार एनर्जी की जरूरत पड़ती है। छुहारा उनकी इस जरूरत को पूरी करता है। हर रोज उबले हुए दूध में कुछ छुहारे डालकर उसका सेवन करें और हमेशा स्वस्थ रहें।

दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp Facebook और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह कि और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

सोने से पहले 3 इलायची चबाकर खाएं, जड़ से खत्म हो जाएंगे यह तीन रोग


इलायची एक औषधि है जिसको आयुर्वेद में भी प्रयोग किया जाता है। प्राचीन लोगों ने इलायची का नियमित प्रयोग करने के लिए इसको मसालों की श्रेणी में शामिल कर लिया जिससे यह हर रोज हमारे खाने में मिलकर हमारे शरीर में जाता रहे। बहुत सारे लोग आज भी इलायची का अलग-अलग प्रकार से प्रयोग करते हैं। कुछ लोग इसका प्रयोग माउथ फ्रेशनर की तरह भी करते हैं। खाना या कुछ अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद इलायची को मुंह में रख कर धीरे-धीरे चलाते हैं जिससे उनके मुंह की दुर्गंध चली जाती है और हमेशा उनके मुंह से इलायची की सुगंध आती रहती है। इलायची को कई बीमारियों में अलग-अलग प्रकार से भी प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको उसी विषय के बारे में बताएंगे।

यदि आप बहुत लंबे समय से दांत के दर्द से परेशान हैं तो इलायची इसमें आपकी सहायता कर सकता है। सबसे पहले कुछ इलाकों को लेकर उन्हें पीसकर उनका पाउडर बना लें। यदि दांत में सड़न है तो उस इलायची के पाउडर को उस सड़न वाले गड्ढे में भर दें। अगर दातों में पाउडर भरने की जगह ना हो तो पाउडर को धीरे-धीरे अपनी उंगलियों के सहायता से दर्द वाले स्थान पर लगाएं लगभग 5 मिनट तक यह करते रहे इससे आपके दांतों का दर्द आराम हो जाएगा।

आजकल बहुत ज्यादा लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। यदि आपको या आपके किसी जानने वाले को भी यही शिकायत है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। खाना खाने के बाद इलायची के 2 दाने मुंह में रख ले और धीरे-धीरे चबाकर उन्हें खाएं आप की कब्ज की समस्या सदा के लिए समाप्त हो जाएगी। इलायची इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है यानी आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता। जो लोग बार बार बीमार पढ़ते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। उन लोगों को हर रोज दो से तीन इलायची गर्म पानी के साथ खाना चाहिए। यह तरीका आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है जिससे अनचाही बीमारी आपके शरीर कुछ हो नहीं पाती है और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

दोस्तों यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ WhatsApp Facebook और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरीके की और रोमांचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

Followers