Android App

स्वस्थ और फिट बॉडी बनाने के लिये दिनचर्या में क्या ज़रूरी होता है


अच्छी सेहत के लिए हमारी दिनचर्या भी अच्छी होनी चाहिए। दिनचर्या का मतलब जो काम आप एक दिन में करते है और हर रोज उसे दुहराते है। आप अपनी सेहत का कितना ख्याल रखते है बात आप की दिनचर्या पर ही निर्भर करता है। आइये जानते है अच्छी सेहत के लिए किस प्रकार की दिनचर्या होनी चाहीए।

अच्छी सेहत के लिए निम्न प्रकार की दिनचर्या अपनाए

1. अच्छी बॉडी पाने के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है। सुबह उठकर सबसे पहले आप अपने चेहरे पर पानी के छींटे मारकर अच्छी तरह धोए। सुबह करीब 5 बजे उठना जरूरी है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले आप दो से तीन गिलास गुनगुना पानी पीए। इसके एक घन्टे बाद ही चाय या कॉफी ले।

2. सुबह उठकर सबसे पहले दांत साफ करना चाहीये। ध्यान रहे दांत हमेंशा नीम के दातून से ही साफ करे। यदि नीम का दातून संभंव नही है तो आयुर्वेदिक पेस्ट या मंजन का ही प्रयोग करें। इससे मसूड़े साफ रहेंगे और मुंह से बदबू नही आएगी।

3. स्वस्थ्य और फिट रहने के लिए हर रोज कसरत करना बहुत जरूरी है। यदि आप हर रोज जिम जाते है तो और भी अच्छा है। जो लोग जिम नही जाते है वो लोग घर पर ही व्ययायाम या योग कर सकते है। इससे शरीर फिर रहेगा और शरीर पर मोटापा नही आयेगा।

4. यदि संभव हो तो हर रोज दिन मे एक बार शरीर पर मसाज जरूर कराना चाहिए। मसाज की वजह से स्किन में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी नही होती है क्योंकि त्वचा नियमित रूप से स्वांस लेती है।

5. हर सुबह उठने के बाद नहाना चाहीए। नहाने से शरीर साफ हो जाता है और शरीर पर से सारे जम्स और वैक्टीरिया धूल कर अलग हो जाते है। नहाने के बाद शरीर ताजा हो जाता है और आप पूरे दिन फ्रेश फील करते है।

6. हमेशा स्वस्थ्य रहने के लिए बैठने का तरीका बदलें। यदि आप रीढ़ को झुका कर बैठते है तो ये तरीका बहुत गलत है। हमें रीढ़ को सीधा रखकर बैठना चाहिए। इससे आपको जल्दी थकान नही होगी।

7. रात में हमेश जल्दी खाना चाहिए। हो सके तो सूर्यास्त से पहले ही खा ले। रात को हमेशा ऐसा खाना खाना चाहिए जो आसानी से पच जाए। रात में जितना कम खाना खा सकते है आप के लिए उतना ही अच्छा होगा। यदि आप किसी अन्य समस्या से परेशान है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखिए। आपकी पूरी सहायता की जाएगी।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

0 comments:

Post a Comment

Followers