Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label fish. Show all posts
Showing posts with label fish. Show all posts

मानसून में इनके सेवन से करें परहेज



इसमें कोई शक नहीं है कि चिलचिलाती गर्मी में बारिश की बूंदें काफी राहत देती हैं !
लेकिन बारिश के मौसम में अगर खाने को लेकर परहेज नहीं किया जाए - तो इससे सेहत से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं भी पैदा हो सकती है !
इस मौसम कुछ गलत खाना खाने से पेट खराब हो जाता है - जिस वजह से काफी परेशानी होती है !

 मानसून में कौन सी चीजों का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है ...?

* बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है - इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है !
ऐसे में इस मौसम में आलू - अरबी - भिंडी - फूलगोभी और मटर जैसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए !

* लोग अक्सर अपने घर में पत्तागोभी और पालक की सब्जी बनाते हैं !

पर क्या आपको पता है कि बरसात के मौसम में इन सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े होते हैं !
जिससे इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है !
इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें !

* बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए !
क्योंकि इसे खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है !

* खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है !
खासकर गर्मियों के मौसम में लोग खीरे को सलाद के रूप में खाते है !
लेकिन इस मौसम में किसी भी सब्जी को कच्चा खाना सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है !
क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है !

* इस मौसम में अक्सर लोगों को चटपटा और तीखा खाने का शौक बढ़ जाता है !
और भूख मिटाने के चक्कर में सड़कों पर बिक रही फ्रूट चाट या फिर बाहर का खाना खाने पर जोर देते हैं !
ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है !
बारिश के मौसम में कभी भी खुले में रखे फल या किसी अन्य खाने की चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है !

Followers