Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

Showing posts with label Beauty. Show all posts
Showing posts with label Beauty. Show all posts

महंगी क्रीम नहीं, खूबसूरती के लियें सिर्फ 1 चम्मच नमक - Not only expensive cream, just 1 teaspoon salt for beauty



जी हां, इस मामूली से दिखने वाले नमक के कई ब्यूटी फायदे हैं जो आपको दे सकते हैं ग्लोइंग स्किन और प्रॉब्लम-फ्री बाल.

टोनर
नमक आपके पोर्स को अंदर से साफ करता है और चेहरे के ऑयल को भी बैलेंस रखता है. एक छोटे चम्मच नमक को एक कप पानी में घोलें और स्प्रे बॉटल में भर लें. इसे रोज़ साफ और सूखी त्वचा पर इस्तेमाल करें, आंखों को बचाते हुए.

बैलेंसिंग मास्क
नमक और शहद दोनों में ही एंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो स्किन को आराम देते हैं और पिंपल्स और जलन कम करते हैं. 2 छोटे चम्मच नमक और 4 चम्मच कच्चा शहद लेकर पेस्ट बनाएं. इसे साफ और सूखी त्वचा पर लगाएं, आंखों को छोड़ते हुए. इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ें. हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गर्म पानी में नर्म कपड़ा भिगोकर उससे चेहरा साफ करें.

फेशियल स्टीमर
आधे कप नमक को 3 कप पानी में उबालें और फिर इस पानी से चेहरे पर स्टीम लें. इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे और पिंपल्स भी कम होंगे.

फेस स्क्रब
नमक में ऐसे कई मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाकर इसकी नमी बरकरार रखते हैं. 1 चम्मच नमक को इतने ही ऑलिव ऑल में मिलाएं. इस मिक्सचर से चेहरे को स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.

बॉडी स्क्रब
नमक एक नैचुरल एक्सफॉलिएंट है जो डेड स्किन हटाने में मदद करता है. आधा कप नमक को 1/4 कप ऐलो वेरा जूस या जेल में मिलाएं इसमें अपने पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला लें. नहाने से पहले इस मिक्सचर से शरीर को स्क्रब करें.

नहाने के लिए
नमक शरीर की सारी गंदगी और धूल को सोखकर शरीर को अंदर से साफ कर देता है. पुराने समय में इसे प्राणिक हीलिंग सिस्टम्स में इंसान को अंदर से साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. बस अपने नहाने के पानी में एक चम्मच नमक डालें और इससे नहाएं. आप तरोताज़ा महसूस करेंगे. आप देखेंगे कि पानी में ज़्यादा देर रहने के बावजूद त्वचा में कम सिकुड़न हुई है, जिसका मतलब है कि ये त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है.

स्वस्थ और चमकते नाखूनों के लिए
नमक आपके क्यूटिकल्स को नर्म कर देता है, इन्हें मज़बूती और चमक भी देता है. एक चम्मच नमक, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू के रस को आधे कप गर्म पानी में मिलाएं. अपनी उगलियों को इस घोल में डुबोकर रखें, फिर एक मुलायम ब्रश से स्क्रब करें. हाथों को धोएं और मॉइश्चराइज़ करें. आप अपने हाथों को ऑलिव ऑयल और नमक के मिश्रण से स्क्रब कर के पा सकती हैं मुलायम हाथ.

डैंड्रफ से छुटकारा
नमक स्कैल्प पर जमे फ्लेक्स को लूज़ कर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे स्कैल्प हेल्दी होती है. ये एक्सेस ऑयल को सोखता है और फंगल ग्रोथ भी रोकता है. थोड़ा सा नमक अपने स्कैल्प पर छिड़कें और गीली उंगलियों से मसाज करें और फिर हमेशा की तरह शैम्पू और कंडीशन करें.

सफेद दांतों के लिए
नमक और बेकिंग सोडा दोनों ही दांतों के दाग-धब्बे हटाकर उन्हें साफ करने में मदद करते हैं. 1 चम्मच नमक को 2 चम्मच बेकिंग पाउडर में मिलाएं. अपने टूथब्रश को हल्का भिगोकर इस मिक्सचर से ब्रश करें.

सांस की बदबू
नमक एक नैचुरल डिसइन्फेक्टेंट है जो सांस की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है. आधे चम्मच नमक, आधे चम्मच बेकिंग सोडा को आधे कप पानी में घोलें. इस पानी को मुंह में लेकर अच्छे से कुल्ला करें. और फिर साफ पानी से धो लें.

यदि आप हमारे देश के  शहीदों को डोनेशन देना चाहते है तो किसी भी  विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन  की कमाई का 30% शहीदों को दान दिया जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

अदरक के 12 Beauty Secrets, झड़ते बालों से लेकर स्किन प्रॉब्लम्स होंगी दूर - Ginger's 12 Beauty Secrets, From Falling Hair to Skin Problems Will Be Away



अदरक एक ऐसा भारतीय मसाला है, जो हर घर में रोजाना इस्तेमाल होता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ना सिर्फ बीमारियों को दूर करते हैं बल्कि यह चेहरे की रौनक बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है। चलिए जानते हैं कि किस तरह अदरक के इस्तेमाल से आप ब्यूटी से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
अदरक के ब्यूटी बेनिफिट्स

त्वचा का ढीलापन करें दूर

अदरक में मौजूद 40 से अधिक एंटी ऑक्सीडेंट कंपाउंड एंटी-एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। इससे त्वचा में कसावट व लचीलापन आता है, जिससे आप लंबे समय तक ज‍वां नजर आते हैं। अदरक या इसके पाउडर में समान मात्रा में शहद, चंदन पाउडर व नींबू का रस मिलाकर हफ्ते में 2 बार आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें।

झुर्रियां से निजात

अदरक के सेवन से शरीर की कोशिकाओं में रक्त संचार सही से होता है, जिससे झुर्रियां दूर होने के साथ-साथ त्वचा में निखार भी आता है।
अदरक से पाएं इवन टोन स्किन

अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और स्किन-टोनिंग गुणों के कारण स्किन में चमक आती है। इसके लिए अदरक के रस में शहद व नींबू का रस मिलाकर चहरे पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें। इवन टोन स्किन पाने के लिए इसे दिन में दो या तीन बार लगाएं।
कील-मुंहासे से छुटकारा

अदरक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से दाग-धब्बे और कील-मुंहासे दूर हो जाते हैं।

स्किन जलन से राहत

त्वचा में किसी भी प्रकार की जलन होने पर अदरक के रस को उस हिस्से पर लगाएं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
त्वचा को करें डिटॉक्स

अदरक से चेहर में मौजूद बैक्टीरिया व विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आप अदरक के रस को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे आपकी स्किन डिटॉक्स हो जाएगी।
रिमूव करें स्किन टैग्स

स्‍किन टैग्स को हटाने के लिए अदरक को बारीक काटकर उस हिस्से पर 5 मिनट के लिए रखें। ऐसा दिन में 2 बार नियमित रूप से करने पर स्किन टैग्स सिकुड़ जाएंगे और त्वचा सॉफ्ट व क्लीन हो जाएगी।

चेहरे पर लाए निखार

अदरक का इस्तेमाल त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने के लिए भी किया जा सकता है। अदरक के रस को गुलाबजल व शहद मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने के पर आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहेगी।
हाइपरप्लगमेंटेशन

अगर आप हाइपरप्लगमेंटेशन और काले धब्बों की समस्या से परेशान हैं तो अदरक का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक अदरक को आधा काट लें। अब इसे हाइपरपिग्मेंटेड त्वचा पर लगाएं और कुछ देर तक रगड़े। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें। इससे आपको कुछ समय में ही फर्क देखने लगेगा।
डैंड्रफ को करें दूर

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो हफ्ते में 2 बार अदरक के तेल को स्कैल्प पर लगाएं। इससे आपकी समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाएगी।

तेजी से बढ़ाती हैं बाल

इसके नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बाल तेजी से लंबे होते हैं। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल दोमुहें बालों की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए अदरक पाउडर में दही मिक्स करके स्कैल्प और बालों में लगाएं। 10-15 मिनट बाद बालों को ताजे पानी से धो लें।
ऑयली स्कैल्प से निजात

यह सिर्फ बालों का झड़ना ही नहीं रोकती ब्लकि ऑयली स्कैल्प को भी ठीक करती है। इसके लिए अदरक और नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। 1 घंटे बाद ठंडे पानी से धो दें। हफ्ते में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करने से बालों में सीबम का उत्पादन कम हो जाएगा और ऑयली स्कैल्प की समस्या दूर होगी।

यदि आप हमारे देश के  शहीदों को डोनेशन देना चाहते है तो किसी भी  विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन  की कमाई का 30% शहीदों को दान दिया जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

त्वचा को जवां रखने के लिए रोज सोने से पहले करें ये 5 काम


हर रात सोने से पहले क्या आप अपनी त्वचा को गुड-नाइट कहती हैं? अगर नहीं, तो अब भी वक्त है, इसे अपनी आदत में शुमार कर लीजिए...

आमतौर पर हम सभी दिनभर तो अपनी त्वचा की देखभाल कर लेते हैं लेकिन रात को उसे अनदेखा करके सो जाते हैं. पर विशेषज्ञों की मानें तो रात के समय त्वचा की अनदेखी करना खतरनाक हो सकता है. कुछ छोटे से उपाय है जिन्हें सोने से पहले करके आप निखरी-जवान त्वचा पा सकती हैं.....

1. भले ही आप कितनी भी थकी हुई क्यों न हों लेकिन बिना मेकअप उतारे सोने मत जाएं. बिना मेकअप उतारे सोने से आपकी त्वचा पर रसायनिक प्रभाव पड़ेगा और आपकी त्वचा पर मौजूद सूक्ष्म रंध्र बंद हो जाएंगे. त्वचा का सांस लेते रहना बहुत जरूरी है और रंध्रों के बंद हो जाने से त्वचा की चमक फीकी पड़ने लग जाती है.

2. अगर आपको फेशियल कराए काफी समय हो चुका है और आपकी त्वचा बेजान नजर आने लगी है तो रोज रात को अपने हाथों से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें. ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में निखार आता है. फेशियल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा कारगर साबित होगा.

3. सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से नहाना आपको राहत देने का काम करेगा. अगर आप इसी पानी में कुछ मात्रा में नमक मिला सकें तो और अच्छा रहेगा. नमक में मौजूद तत्वों के चलते संक्रमण होने की आशंका कम हो जाती है.

4. अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हों तो रोज रात को सोने से पहले कंघी करके सोएं. इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा. दरअसल, बालों में कंघी करने से ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है और जड़ें मजबूत होती हैं.

5. दिनभर की थकान हमारी आंखों को भी बोझिल कर देती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से पानी से धोएं और उसके बाद ही सोने जाएं. ऐसा करने से डार्क सर्कल होने की अाशंका कम हो जाएगी.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

इस चीज के उपयोग से त्वचा हो जाएगी रेशम जैसी मुलायम


दोस्तों आज हम सभी बात करेंगे त्वचा को मुलायम और सुंदर कैसे बनाए जाए। अक्सर धूल मिट्टी और बहुत अधिक पसीना होने की वजह से चेहरे या शरीर के अन्य भागों पर खुजली होने लगती है जिसकी वजह से उसी स्थान पर दाग पड़ जाता है। कई बार हम लोग नहाने के बाद शरीर को सूखे कपड़े से ठीक से नहीं पूछते हैं और जल्दबाजी में कपड़े पहन लेते हैं। शरीर का जो हिस्सा गीला था और उसके बाद भी आपने कपड़े पहन लिए उस हिस्से में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। उस स्थान पर तेज खुजली होने लगती है और खुजली करने के बाद आप जिस जिस स्थान पर हाथ लगाएंगे वहां वहां आपको फंगल इनफेक्शन बढ़ता चला जायेगा। आज हम आपको एक ऐसी क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिस के प्रयोग से आप इन चीजों से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी त्वचा को सुंदर और मुलायम बना सकते हैं।

इस क्रीम को आप घर पर बना सकते हैं इसे बनाने के लिए इन चीजों की आवश्यकता होगी।

नीबू रस - 20 ग्राम

हल्दी - 3 चुटकी

एलोवेरा जेल - 10 ग्राम

और थोड़ा सा पपीते का दूध

क्रीम बनाने के लिए आप इन सभी चीजों आपस में अच्छी तरह मिलाना है। जब ये सारी चीजे आपस में अच्छी तरह मिल जाए तो इसको किसी कांच के साफ बर्तन में बंद करके रखे। आप की क्रीम पूरी तरह से तैयार है।

जब कभी भी आप को दाद, खाज, खुजली और फंगल की शिकायत हो आप उस स्थान पर इस क्रीम को लगा ले और एक घंटे तक छोड़ दे। एक घंटे के बाद इसे अच्छे से धोकर साफ कर ले और वहा पर पपीते का दूध लगा ले। इस उपाय से 2 से 3 दिन में ही आपकी समस्या जड़ से खत्म हो जायेगी। इसके अलावा ये क्रीम चेहरे को भी सुन्दर और मुलायम बनाने का काम करती है। यदि आप किसी अन्य समस्या का समाधान चाहते है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखे आपकी पूरी सहायता की जायेगी।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

जो लड़के हैंडसम और स्मार्ट दिखना चाहते हैं, वो खाली पेट इन चीजों का सेवन करें


इस संसार में ना तो सभी व्यक्ति गोरे हैं और ना ही सभी सुंदर दिखते हैं लेकिन सबकी इच्छा होती है कि वह गोरे आकर्षक और सुंदर दिखें। सुंदरता पाने के लिए लोग बाजार की केमिकल वाली चीजों का प्रयोग करते हैं जिससे सुंदरता बढ़ने के बजाय और घटती चली जाती है क्योंकि इन केमिकल वाले सामानों का कई बार साइड इफेक्ट भी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुंदरता बढ़ाने में बहुत कारगर है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

डॉक्टरों का यह मानना है कि जिन लोगों का खून साफ नहीं होता है उनकी सुंदरता लगातार खराब होती जाती है। खून साफ करने के लिए आप हर रोज सुबह खाली पेट चुकंदर का सेवन करें। चुकंदर शरीर में खून को बढ़ाता भी है वह उसको साफ करने का भी काम करता है।

गर्मियों में नहाते समय पानी नींबू का रस मिलाकर नहाए। नींबू का रस गर्मियों में होने वाले सनबर्न से बचाता है। जब भी आप बाहर से आते है ठंडे पानी से मुंह धोए। सप्ताह में एक बार शहद में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर स्क्रब करें।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

आयुर्वेद से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती


सुंदर और आकर्षक दिखना हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है चाहे वह स्त्री हो या पुरुष| सुंदर दिखने के लिए हम रोज नए नए तरीके अपनाते हैं रोज नए रासायनिक पदार्थों का उपयोग करते हैं लेकिन इनसे कोई फायदा नहीं मिलता इसके बजाय हमारा चेहरा और खराब दिखने लगता है| यह तो सभी जानते हैं कि रासायनिक पदार्थों से कभी किसी का भला नहीं हुआ और होगा भी नहीं तो भला किसी को खूबसूरती कैसे मिल सकती है|

 प्रकृति में बहुत सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सौंदर्य के लिए बहुत ही लाभदायक है| आयुर्वेद में ऐसी बहुत सारी औषधियों का वर्णन है जिनका उपयोग सुंदरता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है|

 आज हम आपको एक एक कर बताते हैं कि चेहरे पर किस तरह की समस्या के लिए कौन सा प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीका अपना सकते हैं|

 पिगमेंट की समस्या के लिए लोग रासायनिक टोनर का प्रयोग करते हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि पिगमेंट की समस्या में  आलू के लेप से बढ़िया कोई टोनर नहीं है| आलू का लेप प्राकृतिक डोनर का काम करती है जो पिगमेंट की समस्या को जड़ से खत्म कर देती है|

 जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके चेहरे पर या शरीर में झुर्रियों का आना बहुत ही आम बात है| जैसे झुर्रियों का आना प्रकृति की देन है उसी प्रकार प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे उपाय भी बताए हैं जिनसे उन दूरियों से निपटा जा सकता है यदि आपको झुर्रियों की समस्या है तो आप कैस्टर ऑयल का प्रयोग अपने चेहरे पर करें कैस्टर  ऑयल से चेहरा बिल्कुल मुलायम हो जाता है और झुर्रियां चली जाती है|

 यदि आप अपने चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाते हैं तो मुंह से राज्य के स्थान पर आप नेचुरल मॉइस्चराइजर क्रीम खुद अपने घर में बना सकते हैं| इसके लिए आपको थोड़ी सी दही नींबू रस की कुछ बूंदें और संतरे के रस की कुछ बूंदों को मिला दीजिए| इस को अच्छे से मिलाने के बाद यह नेचुरल मॉइस्चराइजर क्रीम का काम करेगी|

 यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो आप थोड़ा सा क्रीम वाला दूध लीजिए उसमें रूई डुबोकर चेहरे को अच्छे से साफ कीजिए लगभग 15 से 20 दिन तक यह प्रक्रिया रोज करें कुछ ही दिनों बाद आपका चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा|

 दोस्तों आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें हम हर घर तक आयुर्वेद की पहुंच को बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए हम निरंतर प्रयास में लगे हुए हैं|

Followers