इस बार गर्मी के मौसम में समय से पहले ही दस्तक दे दी है जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ने वाला है|
गर्मियां आते ही पेट से जुड़ी अनेक प्रकार की बीमारियां हमें घेर लेती है जैसे पेट दर्द एसिडिटी कब्ज गैस और बदहजमी| यह कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो हमें बेहद परेशान करती हैं लेकिन हम चाह कर भी इन से पूरी तरह निजात नहीं पा पाते|
आज हम आपको पेट की बीमारियों से छुटकारा पाने वाले कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं वह उपाय इस प्रकार है.....
1. पेट दर्द- आप सभी के घरों में चावल रोज बनता होगा लेकिन चावल में एक ऐसा पदार्थ भी होता है जिससे पेट दर्द में काफी फायदा मिलता है और वह पदार्थ है चावल का पानी| चावल बनने के बाद आप उसका पानी फेंक देते होंगे लेकिन अब ऐसा मत करें इसके पानी को ठंडा कर पीने से पेट दर्द में काफी फायदा मिलता है
2. पुदीना- पुदीना हमेशा से ही पेट की बीमारियों में काम आता रहा है और आप सभी ने इसका इस्तेमाल भी किया होगा| पेट दर्द होने पर पुदीने के पत्ते चबाकर खाने से पेट दर्द में काफी फायदा मिलता है| आप पुदीने के पत्तों को उबाल कर उसका पानी भी पी सकते हैं यह भी बहुत फायदेमंद है|
3. बदहजमी- बदहजमी में सेब बहुत कारगर फल है| सेब में फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है| इसके अलावा आप संतरे का भी प्रयोग कर सकते हैं संतरे में मौजूद नेचुरल एसिड बदहजमी की समस्या को खत्म कर देता है|
4. कब्ज- कब्ज होने पर आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं इससे कब्ज में काफी फायदा मिलेगा इसके अलावा सुबह खाली पेट ऑलिव ऑयल लेने से भी कब्ज ठीक होता है|
5. एसिडिटी- जब पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है तो एसिडिटी की समस्या होती है एसिडिटी से निजात पाने के लिए आप लौंग का सेवन कर सकते हैं| केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एसिडिटी की बीमारी को ठीक करने के लिए बहुत लाभदायक है यदि आप रोज एक केला खाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी|
6. गैस- पेट की बीमारियों में गैस की बीमारी सबसे खतरनाक है| लेकिन आयुर्वेद में इसका भी उपचार है| दालचीनी को पानी में उबालकर उसका पानी चाय की तरह पीने से गैस की समस्या दूर होती है| इसके अलावा सौंफ सौंफ और इलायची को समान मात्रा में लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें इसके पश्चात इसको पानी डालकर उबालें जब यह सूख की तरह दिखने लगे तो इसमें थोड़ा सा हींग मिलाकर आप इसका सेवन करें|
पेट की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए फाइबर युक्त खाना सबसे उपयुक्त होता है इसलिए फाइबर युक्त खाने का सेवन करें और इसके साथ ही अधिक मात्रा में जल का सेवन करें इससे पेट की समस्याओं में लाभ मिलता है
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर व्यक्ति तक यह संदेश पहुंच जाए और वह पेट की समस्या से निजात पाने के लिए परेशान ना हो|







0 comments:
Post a Comment