Home »
cold
,
Cool
,
dandroff
,
fall
,
Hair
,
head
,
man
,
scalp
,
winter
,
women
» सर्दियों में नहीं टूटेंगे आपके बाल, जानें शहनाज हुसैन से टिप्स
सर्दियों में नहीं टूटेंगे आपके बाल, जानें शहनाज हुसैन से टिप्स
सर्दी के मौसम में बालों की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। सर्द हवाओं के चलते सिर की त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और वे टूटने लगते हैं। और भी कई कारण हैं, जिनकी वजह से बालों को नुकसान पहुंचता है। इन दिनों बालों को कैसे रखें सेहतमंद, आइए जानें-
’सर्दियों में हीटर, ब्लोअर का खूब उपयोग होता है, जिनकी वजह से घर के वातावरण में नमी की कमी हो जाती है और बाल टूटने शुरू हो जाते हैं। अधिक गर्म पानी से नहाना भी बालों के खराब होने का कारण बनता है। इस मौसम में सामान्य गुनगुने पानी से नहाना ही बालों के लिए लाभदायक रहेगा।
इन दिनों खुश्की की वजह से बालों में आद्र्रता तथा तैलीयपन में कमी आ जाती है, जिससे बालों में पोषाहार की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। बालों में नारियल तेल की मालिश से बालों को पोषाहार मिलता है। यदि आप नारियल तेल लगाकर हल्की-हल्की मालिश करती हैं तो इससे बालों की कोशिकाओं में खून का संचार बढ़ जाता है।
बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए हफ्ते में तीन बार जैतून या बादाम तेल में नीबू का रस डाल कर बालों की नियमित मसाज जरूरी होती है। इससे बालों में नमी बनी रहती है तथा बाल घने व काले बने रहेंगे।
आंवला तथा एलोवेरा का रस लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। आंवले के सेवन तथा आंवले के जूस को बालों पर लगाने से बाल काले व घने होते हैं। आंवला व रीठा पाउडर बालों में लगाने से भी बालों को पोषण मिलता है।
घरेलू उपचार के तौर पर एक कप आंवला पाउडर , दो चम्मच कैस्टर आयल और एक अंडे को फेंट कर पेस्ट बना लें तथा सिर और बालों पर लगा कर आधे घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो डालें। क्योंकि बाल प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए हमें अपने भोजन में दूध, अनाज, सोयाबीन आदि प्रोटीन युक्त पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए। अपने खाने में हरी सब्जियों को भी जरूर शामिल करें।
शुष्क बालों के पोषण के लिए
एक कप दूध में अंडा को फेंटे तथा इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर पांच मिनट तक रहने दें। इसके बाद बालों को सादे पानी से धो डालें। इस विधि को हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।
दही में नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और उस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं तथा एक घंटा तक उसे लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो डालें। इससे आपके बालों का रूखापन खत्म हो जायेगा तथा बालों की खोई हुई चमक भी लौट आएगी।
शुष्क, दो मुंहे तथा भुरभुरे बालों के लिए एक या दो चम्मच शुद्ध बादाम तेल में एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन मिलाएं तथा इस मिश्रण को बालों पर लगा लें। यदि बाल लम्बे हों तो तेल की मात्रा बढ़ा लें। इस मिश्रण को लगाने के आधा घंटे बाद बालों को ताजे पाने से धो डालें।
बालों की रंगत तथा बनावट सुधारने के लिए एक चम्मच अरंडी के तेल तथा एक चम्मच नारियल के तेल को मिलाकर गर्म कर लें तथा इसे बालों व स्कैल्प पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। अरंडी का तेल बालों को काला करने में मदद करता है। रातभर लगा रहने के बाद बालों को सुबह ताजे स्वच्छ पानी से धो डालें। ध्यान रखें, जब भी धूप में बैठें तो अपने बालों को हमेशा ढक कर रखें।
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।









0 comments:
Post a Comment