Android App

स्ट्रेच मार्कस हटाने का बैस्ट होम रीमेडी उपाय- Best Home remedies for Stretch Markus removal



सामग्री

2 निंबू के छिलके
1 कटोरी पानी
आधा चम्मच ग्लिसरीन
1 कैप्सूल विटामीन E

*विधि*

1 कटोरी पानी मे निंबू के छिलके डाले स्लोगैस पर तब तक पकाये जब तक पानी 3 चम्मच  नही रह जाये
फिर इसमे ग्लिसरीन मीलाये
1 कैप्सूल विटामीन E का
5 मीनट मसाज  करे फुल नाइट रहने  दे
बचे मिश्र्रण को फ्रीज मे रख सकती है

*स्टरेच माक्स का इलाज पैट्रोलीयम जैली से*

*सामग्री*

1 चम्मच  जैली
1 चम्मच  एलोवेरा जैल
2 कैप्सूल विटामिन E
(400mg)

*विधि*

सभी कै मीला ले
बनाकर ये  फ्रीज मे रख सकते है करीब 10 दिन तक 5 मीनट मसाज  करे फुल नाइट रखे जीससै अच्छा  से वर्क करे रीमेडी

*स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट करें शिया बटर से* -

*सामग्री*

शिया बटर।

*विधि*

सबसे पहले शिया बटर लें।
अब उसे अपने प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
लगाने के बाद इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

*शिया बटर को इस्तेमाल कैसे करें*

पूरे दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दोहराने की कोशिश करें।

*शिया बटर को इस्तेमाल करने के फायदे*

त्वचा पर मॉइस्चराइज़िंग के अलावा, शिया बटर में एन्टिओक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण भी मौजूद होते हैं। इस उपाय को रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा स्वस्थ होगी और खराब हुई कोशिकाएं ठीक होंगी।

*स्ट्रेच मार्क्स को हटाने का उपाय है एलो वेरा जेल*

*सामग्री*

ताज़ा एलो वेरा जेल।
पांच विटामिन ए कैप्सूल्स।
10 विटामिन ई कैप्सूल्स।

*विधि*

सबसे पहले एलो वेरा से उसका जेल निकाल लें और अब जेल में विटामिन ए और विटामिन ई के कैप्सूल्स में मौजूद तेल को भी मिलाएं।
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला दें और अब इसे त्वचा पर लगाएं।
लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें और तब तक करें जब तक ये मिश्रण अच्छे से अवशोषित न हो जाए।
त्वचा को पानी से न धोएं।
आप सिर्फ एलो वेरा जेल को भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 15 मिनट के लिए जेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ रहने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो दें।

*एलो वेरा जेल को इस्तेमाल कैसे करें*

इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं और तब तक दोहराएं जब तक स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से चले ना जाएँ।

*एलो वेरा जेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

एलो वेरा जेल शरीर के लिए बहुत ही बेहतरीन जड़ी बूटी है, खासकर त्वचा के लिए। ये त्वचा को आराम देता है और इलाज करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाता है।

*विक्स वेपोरब से करें स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे* -

*सामग्र*

विक्स वेपोरब।
क्लिंग रेप।

*विधि*

सबसे पहले थोड़ी मात्रा में उँगलियों पर विक्स वेपोरब लें।
फिर इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और लगाने के बाद एक या दो मिनट तक मसाज करें।
फिर उस क्षेत्र को क्लिंग रेप की मदद से ढक दें और रातभर के लिए उसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

*विक्स वेपोरब को इस्तेमाल कैसे करें*

इस उपाय को हर रात को दोहराएं जब तक स्ट्रेच मार्क्स चले नहीं जाते।

*विक्स वेपोरब को इस्तेमाल करने के फायदे*

विक्स वेपोरब आवश्यक तेल से बना होता है जैसे नीलगिरी तेल, तारपीन तेल और सीडर (cedar) की पत्तियों के तेल से। इसमें कपूर और पेट्रोलाट्म (petrolatum) भी मिला होता है। ये सभी त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने में मदद करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं। लेकिन अभी तक इस उपाय को इस्तेमाल करने का कोई वैज्ञानिक तथ्य पता नहीं चल पाया है। पर तब भी महिलाओं को इसके इस्तेमाल से 60% से 80% तक फर्क देखने को मिलेगा है।

*स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का उपाय है अरंडी का तेल*

*सामग्री*

अरंडी का तेल।

*विधि*

सबसे पहले अरंडी के तेल को गर्म कर लें।
फिर इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें।

*अरंडी का तेल को इस्तेमाल कैसे करें* –

इस प्रक्रिया को रोज़ाना रात को सोने से पहले दोहराएं।

*अरंडी का तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

अरंडी का तेल त्वचा की बीमारियाँ और झड़ते बालों का इलाज तेज़ी से करता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है, जो कि त्वचा को कंडीशनिंग करता है और स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करता है

 *विटामिन ई तेल से स्ट्रेच मार्क्स को हटायें*

*सामग्री*

विटामिन ई के कैप्सूल्स।

*विधि*

सबसे पहले कैप्सूल्स को काट लें जिससे उसके अंदर का तेल निकल आये।
अब इस तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें।
मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
इसके अलावा आप रोज़ाना विटामिन ई के कैप्सूल्स भी खा सकते हैं।

*विटामिन ई तेल को इस्तेमाल कैसे करें*

इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं।

*विटामिन ई तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

विटामिन ई को आमतौर पर क्रीम और लोशन में इस्तेमाल किया जाता है जिससे दाग और स्किन एजिंग से बचा जा सके। इसके सूजनरोधी और एन्टिओक्सीडेंट गुण त्वचा को पोषण देते हैं, उन्हें स्वस्थ बनाते हैं साथ ही दाग और स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने की प्रक्रिया में भी मदद मदद करते हैं। ये सूरज की किरणों से भी आपको सुरक्षित रखता है।

* *स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के उपाय में करें जैतून तेल का उपयोग*

*सामग्री*

जैतून का तेल। )

*विधि*

सबसे पहले तेल को गर्म कर लें।
फिर तेल को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
मसाज के बाद तेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ रहने दें।

*जैतून के तेल को इस्तेमाल कैसे करें*

इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

*जैतून के तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

जैतून का तेल पोषक तत्वों, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होता है। ये त्वचा के लिए बेहद स्वस्थ होता है और त्वचा सम्बन्धी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है, जैसे स्ट्रेच मार्क्स। इसके सूजनरोधी गुण भी स्ट्रेच मार्क्स के लिए बहुत लाभदायक हैं।

*स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे हैं बादाम का तेल*

*सामग्री*

एक या दो चम्मच बादाम का तेल।
कुछ बूँदें आवश्यक तेल की।

*विधि*

सबसे पहले बादाम के तेल में अपने पसंदीदा आवश्यक तेल को मिलाएं।
अच्छे से मिश्रण को मिलाने के बाद इसे कुछ सेकेण्ड के लिए गर्म होने को रख दें।
गर्म होने के बाद मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें।
इसके बाद कुछ मिनट तक मसाज करें और सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

*बादाम के तेल को इस्तेमाल कैसे करें*–

इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

*बादाम के तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

बादाम के तेल में विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं और उसका तेज़ी से इलाज करते हैं। ये साबित हो चूका है कि ये मिश्रण दाग को दूर करता है, त्वचा को मुलायम बनाता है और रंगत को सुधारता है।

 *स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका है बेबी तेल*-

*सामग्री*

बेबी ऑयल।

*विधि*

गर्म पानी से नहाने के बाद अपनी त्वचा को अच्छे से सूखा लें और फिर प्रभावित क्षेत्र पर बेबी तेल को लगाएं।
लगाने के बाद त्वचा पर मसाज करें जिससे तेल अच्छे से अवशोषित हो जाए।
फिर प्राकृतिक तरीके से तेल को सूखने दें।
बेबी तेल को इस्तेमाल कैसे करें –

इस तेल का इस्तेमाल रोज़ाना नहाने के बाद करें।

*बेबी तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

बेबी तेल में कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उन्हें कोमल और मुलायम बनाते हैं। ये भविष्य में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से बचाता है।

*स्ट्रेच मार्क्स हटाने का नुस्खा है बेकिंग सोडा*-

*सामग्री*

एक चम्मच बेकिंग सोडा।
एक नींबू का जूस।
क्लिंग रेप।

*विधि*

सबसे पहले बेकिंग सोडा को नींबू के जूस के साथ मिला दें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके।
अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और फिर क्लिंग रेप से उस क्षेत्र को ढक दें।
20 से 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
अब रेप को हटा लें और फिर उस क्षेत्र को गर्म पानी से साफ़ कर लें।

 *टी ट्री तेल से करें पेट के निशान हटाने के उपाय*

*सामग्री*

चार से पांच बूँद टी ट्री तेल की।
एक या आधा चम्मच जैतून का तेल या नारियल का तेल।

*विधि*

सबसे पहले दोनों मिश्रण को एक साथ मिला लें।
अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने के बाद मसाज करें।
तब तक अच्छे से मसाज करें जब तक त्वचा पर ये मिश्रण अवशोषित न हो जाये।
फिर इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
टी ट्री तेल को इस्तेमाल कैसे करें –

इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

*टी ट्री तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

टी ट्री तेल के लाभ तो कई हैं। लेकिन ज़्यादातर लोग ये नहीं जानते कि ट्री तेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स और दाग गायब हो जाते हैं। इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो इस समस्या का इलाज करने में प्रभावी है।

*स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए है आर्गन तेल लाभदायक*-

*सामग्री*

ऑर्गन तेल।

*विधि*

इस तेल को हाथों में लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
फिर त्वचा को पानी से न धोएं या पोछे नहीं।

*आर्गन तेल को इस्तेमाल कैसे करें*–

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

आर्गन तेल को इस्तेमाल करने के फायदे –

ऑर्गन तेल को ज़्यादातर कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और ये विटामिन ई से समृद्ध होता है। ये त्वचा को पोषित करता है और इसका इलाज करने में मदद करता है। इसी के साथ ये दाग और स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करता है।

 *नींबू से करें स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय*

*सामग्री*

एक या दो चम्मच ताज़ा नींबू का जूस।

*विधि*

सबसे पहले नींबू के जूस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
दस मिनट तक इसे लगाकर ऐसे ही मसाज करते रहें और तब तक करें जब तक नींबू का जूस अवशोषित न हो जाए।
फिर गर्म पानी से त्वचा को धो लें।
इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
इसके अलावा आप एक चम्मच नींबू के जूस में में एक या दो चम्मच बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। और फिर उस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। दस मिनट तक उसे ऐसे ही सूखने दें और फिर गर्म पानी से त्वचा को धो लें।

*नींबू को इस्तेमाल कैसे करें* –

इस उपाय को पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं।

नींबू को इस्तेमाल करने के फायदे –

नींबू का जूस स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक और प्रभावी उपाय है। नींबू का जूस प्राकृतिक रूप से एसिडिक है, जो कि स्ट्रेच मार्क्स, मुहांसो के दाग और अन्य दाग का इलाज करने में और उसे दूर करने में मदद करता है।

*पेट के निशान मिटाने के उपाय में करें सेब के सिरके का उपयोग* -

*सामग्री*

एक कप सेब का सिरका।
एक स्प्रे बोतल।

*विधि*

सबसे पहले स्प्रे बोतल में सेब के सिरके को दाल दें।
फिर रात को सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर उस बोतल को स्प्रे करें।
फिर सूखने के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें।
अब अगली सुबह अच्छे से त्वचा को साफ़ कर लें इसके बाद मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

*सेब के सिरके को इस्तेमाल कैसे करें*–

इस प्रक्रिया को रात को सोने से पहले दोहराएं।

सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के फायदे –

सेब का सिरका एसिटिक और मलिक एसिड (malic acid) से समृद्ध होता है जो दाग को कम करने में मदद करता है।

*स्ट्रेच मार्क्स को हटायें हल्दी से* -

*सामग्र*

एक चम्मच हल्दी पाउडर।
एक चम्मच ताज़ा क्रीम या दही।

*विधि*

सबसे पहले हल्दी को क्रीम या दही के साथ मिला दें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके।
अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए इसके सूखने का इंतज़ार करें।
फिर त्वचा को गर्म पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइज़र लगा लें।
हल्दी को इस्तेमाल कैसे करें –

स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के लिए इस पेस्ट को पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

*हल्दी को इस्तेमाल करने के फायदे*

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में हल्दी बहुत ही अच्छा तरीका है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और त्वचा को निखारने के गुण मौजूद होते हैं। रोज़ाना हल्दी के इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय करें जोजोबा तेल से

*सामग्री*

शुद्ध जोजोबा तेल

*विधि*

सबसे पहले जोजोबा तेल की कुछ बूँदें लें और फिर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें।
अब कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर मसाज के बाद तेल को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
जोजोबा तेल को इस्तेमाल कैसे करें –

इस तेल को पूरे दिन में दो या तीन बार दोहराएं।

*जोजोबा तेल को इस्तेमाल करने के फायदे*

जोजोबा तेल में सूजनरोधी और त्वचा का इलाज करने के गुण मौजूद होते हैं। जब आपको स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने शुरू हो जाएँ तो तभी इस तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे स्ट्रेच मार्कस को रोकने में मदद मिलेगी। ये त्वचा को पोषित करता है और उसका इलाज करता है

*चीनी के साथ एक्स्फोलियेट करें*: चीनी एक नेचुरल एक्स्फोलियेंट होती है अर्थात् यह ऐसा पदार्थ है जो आपकी स्किन को पुनर्जीवित करने के लिए डेड सेल्स को रगड़कर दूर कर देता है |

दानेदार चीनी से एक रब (rub) बनायें:
कुछ बूँद बादाम के तेल और नीम्बू के रस के साथ एक बड़ी चम्मच चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से हिलाएं |
इसे सीधे अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगायें, और इस मिश्रण को 8 से 10 मिनट तक स्किन पर मलें |
अब इसे धोकर साफ़ कर लें |
बेहतर परिणाम के लिए, एक महीने तक हर बार शावर लेने से पहले इसे आजमायें |

*आलू का रस लगायें*

चूँकि आमतौर पर हम सोचते ही नहीं है कि आलू से रस भी निकला जा सकता है लेकिन कच्चे आलू को काटने पर मिलने वाली नमी में महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं | ये पोषक तत्व आपकी स्किन सेल्स की वृद्धि और मरम्मत को बढाते हैं |
एक मध्यम आकार के आलू को मोटे टुकड़ों में काटें |
इनमे से एक टुकड़े को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर थोड़ी देर तक मलें और आलू के “रस” की एक परत स्ट्रेच मार्क्स पर चड़ने दें |
अब रस को हवा में सूखने दें |
गुनगुने पानी से स्किन को धो लें |

*नीम्बू का रस लगायें*: नीम्बू के रस में पाया जाने वाला एसिड स्किन की झाइयों को कम करने में मदद करता है | एक नीम्बू को आधा काटें और इसके कटे हुए हिस्से को अपने स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर धीरे-धीरे मलें | इस रस को अपनी स्किन पर 10 मिनट के लिए सेट होने दें और फिर पानी से धो लें

यदि आप हमारे देश के  शहीदों को डोनेशन देना चाहते है तो किसी भी  विज्ञापन पर क्लिक करें। विज्ञापन  की कमाई का 30% शहीदों को दान दिया जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।
 स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें, अगर आप को पोस्ट अच्छी लगे तो हमें फॉलो जरूर करें।

 किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा मंगवाने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में दवाई का नाम या बीमारी और अपना मोबाइल नंबर कमेंट करें

0 comments:

Post a Comment

Followers