Android App

भारत की आवाज

हमारा ब्लॉग आयुर्वेद से संबंधित है और हम हर प्रकार की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सलाह देते हैं| यदि आपको बीमारियों से संबंधित आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता है तो आप हमारा ब्लॉक फॉलो कर सकते हैं|

योग करने का सही समय कब होता है?

1. सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है 2. खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही योग अभ्यास करें 3. योग शुरू करने के पहले खुद को तनावमुक्त और मन को शांत कर लें 4. चुने हुए समय पर ही नियम से योग करें 5. शरीर में आए बदलाव को अनुभव करने के लिए नियमित रूप से योग करें 6. योग का अभ्यास ज़्यादा न करें

बदन दर्द का अचूक आयुर्वेदिक उपचार

क्या आप बदन दर्द से परेशान है? क्या बदन दर्द ने आप नींद उड़ा रखी है? आज हम आप को बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे है।

1. यदि आप बदन दर्द से परेशान है तो आप सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर उसे गुनगुना करे। गुनगुने तेल को अपने पूरे शरीर में लगा लें। थोड़ी देर बाद नहा ले बदन दर्द में आप को तुरन्त राहत मिलेगी।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
2. अगर आप बदन दर्द बहुत पुराना है तो आप चार या पांच लहसुन की छिली हुई कली और थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच अजवायन सरसों तेल में तब तक गर्म करें जब तब तक लहसुन की कली काली न हो जाए। इसके बाद तेल को सहने योग ठंडा कर गुनगुने तेल से शरीर की मालिश करें। कुछ ही दिनों में बदन दर्द ले राहत मिलने लगेगी।

3. हरि सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे।

4. प्रति दिन दूध में थोड़ा हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें।

5. यदि संभव हो तो अखरोट के तेल से हर रोज मालिश करें। अखरोट के तेल से शरीर की ऐठन दूर हो जाती है, और दर्द ठीक हो जाता है।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
6. बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए कपूर और सरसों तेल के मिश्रण का प्रयोग कर सकते है। 10 ग्राम कपूर को 200 ग्राम सरसों तेल में मिला कर उसे तब तक धूप में रखे जब तक कपूर और तेल एक साथ न मिल जाए। तैयार मिश्रण से पूरे शरीर की मालिश करें। पुराने से पुराना बदन दर्द कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।


सौंफ के चमत्कारी फायदे

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको सौंफ के चमत्कारी फायदों के बारे में बताएंगे। सौंफ का प्रयोग लगभग सभी घरों में  मसाले के रूप में किया जाता है। कुछ लोगों को खाना खाने के बाद सौंफ खाने की आदत होती है ताकि उनका खाना आसानी से पच जाए। आज हम आपको सौंफ के ऐसे ही गुणकारी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी नित्य सौंफ का सेवन करते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को अपनाएं और उसके बाद देखें सौंफ के चमत्कारी फायदे।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN) सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में अधिक प्रयोग में लाए जाते हैं। यदि आपको भूलने की बीमारी है तो आप नित्य सौंफ का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि स्वार्थ के सेवन से याददाश्त मजबूत होती है। सौंफ में कैल्शियम पोटेशियम सोडियम आयरन जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। सौंफ का प्रयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है।

यदि आपकी मुंह से बदबू आती है तो आप सौंफ का सेवन शुरू कर दे। हर रोज दिन में दो तीन बार आप सौंफ को अपने मुंह में रखकर अच्छी तरह चबाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो चुकी है और आपको बार बार भूलने की बीमारी ने जकड़ लिया है तो इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सौंफ बहुत लाभदायक है। समान मात्रा में मिश्री सौंफ और बादाम लेकर इन तीनों को अच्छी तरह से पीस लें। रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद एक एक चम्मच इसका सेवन करें इससे याददाश्त की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN) खून साफ करने के लिए सौंफ बहुत ही गुणकारी है। अगर आप खून साफ करना चाहते हैं तो रोज खाली पेट एक-एक चम्मच सौंफ का सेवन करें। यह खून को बहुत ही जल्दी शुद्ध कर देता है।

अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही है और देखने में परेशानी होती है तो आप तुरंत सौंफ का सेवन शुरू कर दें। सौंफ आंखों की रोशनी को तेज करता है। आप चाहे तो शौक के साथ मिश्री का भी सेवन कर सकते हैं।

शुगर का रामबाण आयुर्वेदिक इलाज

शुगर एक बहुत ही घतक और और जिद्दी रोग है जो एक बार शरीर में घर कर ले तो फिर आसानी से नहीं जाता। सारे विश्व में शुगर के रोगी का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोगों में यह देखा गया है कि उनका शुगर लेवल इतनी तीव्र गति से बढ़ता है क्यों उनकी जान चली जाती है। पहले यह लोग सिर्फ उन लोगों को ही होता था जो या तो बुजुर्ग थे या मेहनत नहीं करते थे। लेकिन आज के समय में यह रोग उम्र की सभी सीमाओं को पार कर चुका है। आज हम आपको इस रोग से लड़ने में कारगर कुछ आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस औषधि को किस प्रकार से लेना है या उसके साथ कौन सी चीजें नहीं लेनी है कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।

1. करेला शुगर से लड़ने में बहुत ही कारगर सब्जी है। जितना हो सके महीने में करेले की सब्जी का सेवन करें। इससे आपका शुगर लेवल बहुत तीव्र गति से नीचे गिरता है।

2. जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है वह लोग सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा पानी पीना शुरु कर देते हैं क्योंकि उनका गला शुगर की वजह से बार-बार सूखने लगता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप नींबू पानी पीना शुरू करें नींबू शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है और बार बार गला सूखने की समस्या को भी दूर करता है।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
3. जामुन एक ऐसा फल है जो शुगर से लड़ने में बहुत लाभदायक है। यदि आप शुगर के मरीज हैं या आपका कोई जानने वाला शुगर का मरीज है तो जितनी अधिक मात्रा में हो सके उसे जामुन का सेवन कराएं। अगर वह गुठली के साथ जामुन का सेवन करें तो और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। जामुन का हर भाग चाहे उसका खुदा हो छिलका हो या उसकी गुठली हो शुगर से लड़ने में कारगर है।

4. शुगर के रोगी बार-बार खाना खाते हैं क्योंकि जिन लोगों को शुगर होता है उन्हें भूख भी अधिक लगता है। बार बार भूख लगने पर आप कुछ ऐसा खा कर अपना पेट भरे जिस में शुगर की मात्रा ना के बराबर हो उदाहरण के तौर पर आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरे में शुगर की मात्रा ना के बराबर होती है और यह पेट भी बहुत जल्दी भर देता है।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
5. मधुमेह के रोगियों को शलजम का प्रयोग करना चाहिए। आप शलजम का सलाद इसका परांठा या कच्चे शलजम का भी सेवन कर सकते हैं यह शुगर से लड़ने में बहुत ही लाभदायक है। शलजम रक्त से शुगर की मात्रा को बहुत तीव्र गति से कम करता है। इसके अलावा आप तरोई लौकी पालक परवल पपीता आदि के सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें।

त्वचा का कालापन दूर करने का घरेलू उपाय

काली या सांवली त्वचा कोई नही चाहता। सभी चाहते है कि उनकी त्वचा साफ सुथरी और निखरी हुई हो। आज हम आप को रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल बिना त्वचा पर निखार लाने का उपाय बताने जा रहे है। कृप्या पूरा पोस्ट ध्यान से पढ़ें।
Jabong POP CPV IN    RelianceTrends CPV (IN)
एक बाल्टी ठन्डे पानी में दो नींबू का रस मिलाकर प्रति दिन स्नान करने से कुछ ही माह में त्वचा पर निखार आ जाता है। सर्दियों के मौसम मे ठन्डे पानी की जगह गुनगुने पानी का प्रयोग करें। नीबू के प्रयोग से त्वचा के सभी छेद खुल जाते है जिसकी वजह से त्वचा पर स्वत: ही निखार आ जाता है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
सुन्दर त्वचा के लिए इमली का भी प्रयोग कर सकते है। लगभग 60 ग्राम इमली ले और उसे 250 ग्राम पनी में भीगा दें, कुछ गेर बाद उस इमली को मथ कर चटनी के समान बना ले और नहाने से पहले पूरे शरीर में लगा लें। लगाने के दस मिनट बाद नहा ले। ऐसा करने से काली त्वचा भी गोरी होने लगती है। यदि आप के चेहरे या शरीर पर दाग धब्बे है तो इमली वाला योग सप्ताह दो या तीन बार करे। आप के सारे दाग धब्बे पूरी तरह से हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। 

लम्बाई बढा़ने वाली आयुर्वेदिक औषधी

नमस्कार दोस्तों, आज मै आप सभी को लम्बाई बढा़ने का आयुर्वेदिक तरीका बताने जा रहा हूं, जिसका कोई साइडिफेक्ट नही है। अगर आप को भी लगता है की अाप के कद का बढ़ना रुक गया है, और आप का कद सामान्य से कम है तो आप हमारा पूरा पोस्ट जरूर पढ़े।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
कद बढा़ने वाली औषधिया

25 ग्राम अश्वगंधा
15 ग्राम वंशलोचन 
10 ग्राम शंखभस्म
10 ग्राम पिस्ता
15 ग्राम ब्राह्मी
10 ग्राम पुनर्नवा
15 ग्राम पीपरमूल 

सभी औषधिया उच्च गुणवत्ता की चूरण अवस्था में ले। सभी को एक साथ अच्छे से मिलाकर कांच की सीसी में भरकर रख दें। सुबह शाम एक एक चम्मच औषधी 150 ग्राम गुनगुने दूध के साथ ले।

पानी और हल्दी का मेल बदल देगा आपका जीवन

पानी के बिना इस संसार में जीवन संभव नही है। सभी का जीवन जल पर ही निर्भर है। जब इस जल का मेल हल्दी के साथ होता है तो ये जल अमृत के समान शक्तिशाली हो जाता है। हल्दी के गुणों के बारे में अाप सभी अच्छे से जानते होंगे। ये एक ऐसी औषधी है जो अनेक बिमारीयों से लड़ने में बहुत लाभदायक है। आज हम जल के साथ हल्दी मिलाकर उसका सेवन करने से होने वाले चमत्कारी परिणामों के बारे में बताने जा रहे है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
1. रोज सुबह गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पीने से दिमाग तेज होता है।

2. यदि आप को दिल की बिमारी है तो आप पानी में हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें। इससे खून में जमा जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते है और दिल की बिमारी ठीक होती है।

3. आप के लीवर में किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप पानी में हल्दी मिलाकर उसका सेवन करे। इससे लीवर का इनफेक्शन भी दूर होता है।

4. हल्दी वाला पानी पीने से हार्ट अटैक पर भी नियनत्रण लगता है।

5. हल्दी वाले पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने शरीर की खूबसूरती बढ़ती है। इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर होते है और चेहरे पर निखार आता है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN) 6. यदि आप के शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन है और वो ठीक ना हो रही हो तो आप हल्दी वाले पानी का सेवन करे। ये पुरानी से पुरानी सुजन को भी ठीक कर देता है।

7. ये इस संसार की सबसे खतरनाक बिमारी कैंसर से लड़नै में भी लाभदायक है। अगर आप सप्ताह में तीन दिन हल्दी वाला पानी पीते है तो आप हमेशा कैंसर से बचे रहेंगे।

सभी प्रकार की शारीरिक दुर्बलता का रामबाण इलाज

शारीरिक दुर्बलता एक ऐसी समस्या है जिसका लोग शर्मिंदगी के कारण इलाज नहीं करवाते। यह रोग इंसान को डिपरेशन की ओर ले जाता है। इस रोग से पीडित लोग अपने पार्टनर को खुश नही कर पाते है। जिसका सीधा असर उनकी जवनशैली पर पड़ता है। जो लोग इस बिमारी के से परेशान है वो इसका इलाज तो चाहते है लेकिन शर्म के कारण ना तो किसी को इस बिमारी के बारे में बताते है और ना ही इस बिमारी का इलाज करवाते है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
आज मैं आप को ऐसी औषधी के बारे में बताऊंगा जिसके सेवन से आप की हर प्रकार का शारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इसके सेवन के बाद आप को अपने पाटनर के समने कभी भी शर्म और जिल्लत नही झेलनी पड़ेगी। बिमारी का कारण चाहे आक की बचपन की गलतीयां हो या फिर कुछ और सबका समाधान है ये औषधी।

50 ग्राम अश्वगंधा
30 ग्राम विदारीकंद
20 ग्राम सफेद मूसली
30 ग्राम इलायची
30 ग्राम कौच बिज
30 ग्राम शतावर जड़
20 ग्राम शुद्ध शिलाजीत
10 ग्राम बंग भस्म
20 ग्राम पिपली
10 ग्राम जाविंगी
 10 ग्राम प्रवाल पिष्टी
10 ग्राम काली मिर्च
30 ग्राम गोखरू
20 ग्राम सोंठ
10 ग्राम लोंग

Jabong POP CPV IN    RelianceTrends CPV (IN) इन सभी औषधियों को अच्छे आयुर्वेदिक दुकान से खरीदे और इन्हें बारीक कूट कर इनका चूर्ण बना लें। इनमें से कुछ औषधियां आप को पहले से ही चूर्ण के रूप में मिल जाएंगे। जो औषधियां आपको चूर्ण रूप में ना मिले उन्हें आप खुद बना ले और सब को आपस में अच्छी तरह से मिला दे। इतनी सी दवा यह कई दिनों के लिए है इसलिए इसको किसी कांच के बर्तन में रख ले और हर रोज सुबह शाम खाना खाने के 1 घंटे बाद दूध से एक चम्मच इस दवाई का सेवन करें। ध्यान रहे कि अगर आपको पित्त की पथरी है तो इस औषधि के साथ एक चम्मच मिश्री का पाउडर अवश्य लें।

इस औषधि का नियमित प्रयोग करने से हर प्रकार की शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है। इस औषधि का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता इसलिए आप जब तक चाहे इसका सेवन कर सकते हैं। लगभग 15 दिनों तक इस औषधि का सेवन करने के बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा और 1 माह के बाद यह औषधि आपकी शारीरिक कमजोरी को 80% तक समाप्त कर देगी और धीरे-धीरे या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
Jabong POP CPV IN     RelianceTrends CPV (IN)

बिना ऑपरेशन करें किडनी स्टोन का अंत

किडनी स्टोन एक बहुत ही गंभीर और दर्दनाक बीमारी है। आज के इस मिलावटी युग में लगभग हर तीसरे आदमी को किडनी स्टोन होता है लेकिन 50% लोगों को समय पर यह पता ही नहीं चलता कि उनको किडनी स्टोन है और देखते ही देखते उनकी यह समस्या बद से बदतर हो जाती है। जिस समय उनको पता चलता है कि उनका किडनी स्टोन बहुत बढ़ चुका है उस समय उन्हें सिर्फ ऑपरेशन कराना है एकमात्र तरीका दिखाई देता है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
ऑपरेशन से किडनी स्टोन को निकाला जा सकता है लेकिन कुछ वर्षों के बाद यह पुणे उत्पन्न हो जाता है क्योंकि ऑपरेशन करके निकालने से किडनी स्टोन पूरी तरह से नहीं निकलता उसका कुछ अंश वहां शेर बन जाता है जो समय के साथ धीरे-धीरे फिर बड़ा हो जाता है और आपकी समस्या बढ़ा देता है।

आप सभी को आप सभी में से अधिकतर लोग यह जरुर जानते होंगे कि आयुर्वेद बीमारी को दबाता नहीं बल्कि जड़ से खत्म कर देता है इसीलिए आयुर्वेदिक औषधियां और उनका सेवन बहुत लंबे समय तक होता है। बहुत सारे लोग कुछ दिनों तक आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करने के बाद यह कहकर उसका सेवन रूप देते हैं कि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है लेकिन ऐसा होता नहीं है। बीमारी को पूरी तरह से खत्म होने में समय लगता है इसीलिए आप सभी से यह विनती है कि यदि आप आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करते हैं तो थोड़ा धैर्य रखें।

Jabong POP CPV IN     RelianceTrends CPV (IN) आज हम आपको किडनी स्टोन को बिना ऑपरेशन पूरी तरीके से खत्म करने का आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताएं जा रहे हो सदियों को सही प्रकार से प्रयोग करें इससे आपका किडनी स्टोन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और आपको ऑपरेशन कराने की जरूरत कभी नहीं पड़ेगी।

30 ग्राम सूर्यखार
30 ग्राम जवांखार
50 ग्राम गोक्षुरा
50 ग्राम पुनर्वा
50 ग्राम पाषाणभेद
30 ग्राम शुद्ध शिलाजीत।
30 ग्राम अरंडी का जड़
50 ग्राम वरुण छाल

Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN) इन सभी चीजों को ठीक प्रकार से फूट कर बारीक चूर्ण बना लें और सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसे कांच की शीशी में रख दें ध्यान रहे इसे प्लास्टिक की शीशी में बिल्कुल ना रखें। हर रोज सुबह शाम इस औषधि का सेवन एक एक चम्मच गर्म पानी के साथ करें। लगभग 2 महीने मैं यह आपकी किडनी स्टोन को पूरी तरह से खत्म कर देगा। यह इतनी पावरफुल औषधि है कि यदि आपका स्टाल 20 से 22 mm का है तब भी वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

जल्दी लाभ पाने के लिए इन औषधियों के साथ असमीना काढ़ा सुबह शाम तीन तीन चम्मच गर्म पानी में डालकर पिऐ और साथ में चंद्रप्रभा वटी दो-दो गोली गर्म पानी से खाली पेट ले।

अगर घुटनों से आती है कट कट की आवाज तो तुरंत करें ये उपाय

अगर आपके घुटनों से कट कट की आवाज आती है तो इसका मतलब यह है कि आपके घुटने के जोड़ों में गैप आ गया है। घुटनों में गैप आने पर घुटनों में दर्द होना स्वाभाविक है। कभी कभी बिना वजह भी घुटनों में दर्द होने लगता है और समय पर इलाज ना होने के कारण घुटनों का गैप बढ़ता जाता है। अगर आपके घुटनों से भी कट कट की आवाज आती है तो इसका मतलब यही है कि आपके घुटनों के जोड़ों में गैप आ गया है अगर यह सही है तो तुरंत हमारे द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं इससे ना सिर्फ घुटनों का गैप भर जाता है बल्कि कट कट की आवाज आनी भी बंद हो जाती है।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
1. घुटनों के गैप से छुटकारा पाने के लिए आप बहुफली के चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं। बाहुबली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ हड्डियों की कमजोरी को भी दूर करता है और घुटनों का गैप भरने में सहायता करता है। हर रोज एक गिलास दूध में एक चम्मच बहुफली के चूर्ण का सेवन करें।

2. हड्डियों को दर्द से मुक्ति दिलाने में अखरोट बहुत ही कारगर सिद्ध हुआ है। यहां हर प्रकार के हड्डियों के दर्द को लगभग पूरी तरह से ठीक कर देता है साथ ही इसका नित्य सेवन करने से हड्डियों का गैप भी भरता है और शरीर को शक्ति मिलती है।

3. आप सभी ने सहजन का नाम जरूर सुना होगा और बहुत सारे लोग सब्जी के रूप में सहजन का प्रयोग भी करते होंगे। सहजन के पत्ते आपके घुटनों के गैप भरने में बहुत ही उपयोगी है। दो गिलास पानी में 10 ग्राम सहजन के पत्ते को उबालें। जब पानी एक-चौथाई चौथाई बचे तो इसे छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
Jabong POP CPV IN     RelianceTrends CPV (IN)
4. बबूल को सिर्फ कांटे वाली झाड़ी समझने की गलती ना करें। बबूल के बीज का चूर्ण कई प्रकार की समस्याएं जड़ से खत्म कर देता है जैसे घुटनों का दर्द या किसी भी प्रकार के जोड़ों का दर्द, कमर दर्द,  कैल्शियम की कमी इत्यादि जैसे रोगों को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम है बबूल के बीज का चूर्ण। प्रतिदिन नाश्ते के 1 घंटे बाद एक-एक चम्मच बबूल के चूर्ण गर्म पानी के साथ सेवन करें।

5. शरीर में धातुओं की कमी, अस्थि की कमजोरी, शारीरिक कमजोरी और विटामिन बी 12 की पूर्ति के लिए सफेद मूसली का प्रयोग करें। सफेद मुसली अकेले ही इन सभी कमियों की पूर्ति करता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है।

6. जिस प्रकार सहजन के पत्ते का काढ़ा कैल्शियम की कमी को पूरी करता है और जो रोका गया भरता है ठीक उसी प्रकार निर्गुणी के पत्ते का काढ़ा भी शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर घुटनों का गैप भरने में बहुत ही लाभदायक है। 20 ग्राम निर्गुंडी के पत्ते को दो गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक एक चौथाई ना हो जाए। इसके बाद पानी को छानकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
Jabong POP CPV IN   RelianceTrends CPV (IN)
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों संबंधियों और रिश्तेदारों के साथ साथ उन लोगों को भी शेयर करें जिनको यह बीमारी है खासतौर से उन बुजुर्गों को जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। क्या पता आपका एक शेयर उनकी इस समस्या को खत्म कर दे।

Followers