नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस औषधि को किस प्रकार से लेना है या उसके साथ कौन सी चीजें नहीं लेनी है कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।
1. करेला शुगर से लड़ने में बहुत ही कारगर सब्जी है। जितना हो सके महीने में करेले की सब्जी का सेवन करें। इससे आपका शुगर लेवल बहुत तीव्र गति से नीचे गिरता है।
2. जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है वह लोग सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा पानी पीना शुरु कर देते हैं क्योंकि उनका गला शुगर की वजह से बार-बार सूखने लगता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप नींबू पानी पीना शुरू करें नींबू शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है और बार बार गला सूखने की समस्या को भी दूर करता है।
3. जामुन एक ऐसा फल है जो शुगर से लड़ने में बहुत लाभदायक है। यदि आप शुगर के मरीज हैं या आपका कोई जानने वाला शुगर का मरीज है तो जितनी अधिक मात्रा में हो सके उसे जामुन का सेवन कराएं। अगर वह गुठली के साथ जामुन का सेवन करें तो और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। जामुन का हर भाग चाहे उसका खुदा हो छिलका हो या उसकी गुठली हो शुगर से लड़ने में कारगर है।
4. शुगर के रोगी बार-बार खाना खाते हैं क्योंकि जिन लोगों को शुगर होता है उन्हें भूख भी अधिक लगता है। बार बार भूख लगने पर आप कुछ ऐसा खा कर अपना पेट भरे जिस में शुगर की मात्रा ना के बराबर हो उदाहरण के तौर पर आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरे में शुगर की मात्रा ना के बराबर होती है और यह पेट भी बहुत जल्दी भर देता है।
5. मधुमेह के रोगियों को शलजम का प्रयोग करना चाहिए। आप शलजम का सलाद इसका परांठा या कच्चे शलजम का भी सेवन कर सकते हैं यह शुगर से लड़ने में बहुत ही लाभदायक है। शलजम रक्त से शुगर की मात्रा को बहुत तीव्र गति से कम करता है। इसके अलावा आप तरोई लौकी पालक परवल पपीता आदि के सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें।







0 comments:
Post a Comment