Home »
cancer
,
dimensiya
,
excercise
,
heart
,
india
,
report
,
Who
» देश के 30 फ़ीसदी लोग पर्याप्त Excercise नहीं करते, ये है कारण
देश के 30 फ़ीसदी लोग पर्याप्त Excercise नहीं करते, ये है कारण
WHO के हाल ही में आए एक सर्वे के मुताबिक India में लगभग 30% लोग प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में Excercise नहीं करते हैं। संगठन का ऐसा कहना है कि Daily पर्याप्त मात्रा में व्यायाम ना करने की वजह से लोगों में बीमारियों की संख्या काफी हद तक बढ़ी है। संगठन ने अपनी Report में बताया है कि व्यायाम ना करने की वजह से लोगों में Hart की बीमारी Dimensiya और Cancer का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के के अग्रवाल का मानना है उन लोगों को जल्दी बीमारी का शिकार होना पड़ता है जो निरंतर बैठ कर काम करते हैं। उनका कहना है कि लगातार बैठे रहने से हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से हम बीमार पड़ने लगते हैं। जो लोग इस तरह की नौकरियां करते हैं जिसमें लगातार उन्हें बैठे रहना पड़ता है वह लोग प्रतिदिन कुछ समय व्यायाम करके इस नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।
व्यायाम में कमी की वजह से शरीर लगातार सुस्त पड़ता जाता है। खासतौर से बुजुर्ग लोग इससे बहुत प्रभावित होते हैं क्योंकि उन लोगों को ज्यादातर समय बैठकर बिताना पड़ता है जिसकी वजह से उनके शरीर की कोशिकाएं समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती है।
व्यायाम में हो रही इस कमी का कारण डॉक्टर ने शराब को भी बताया है। डॉक्टरों का कहना है जो लोग शराब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं वह उसकी वजह से इतने कमजोर हो जाते हैं विवाह वायाम करने की स्थिति में होते ही नहीं है। व्यायाम करने की वजह से हमारे शरीर की कोशिकाएं नियमित रूप से काम करती है।
जब हमारे शरीर की कोशिकाएं नियमित रूप से काम करना बंद कर देती हैं उस समय या तो हम बुढ़ापे का सामना कर रहे होते हैं या फिर हम बहुत सारी भयंकर बीमारियों से लड़ रहे होते हैं। शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाने के लिए जिस तरह से आप हर रोज भोजन करते हैं उसी तरह से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी है।
यदि आप किसी अन्य समस्या से समाधान है जिसका आयुर्वेदिक इलाज आप चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी।दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।







0 comments:
Post a Comment