Android App

रोज रात को खाइए ये चीज, सभी रोग होंगे दूर


आज हम आप सभी को लहसुन के लाभ बताने जा रहे है। हमने इससे पहले भी लहसुन के बहुत सारे लाभ आप सभी को बताए हैं। इससे पहले मैंने आप सभी को बताया था कि कच्चे लहसुन के सेवन से हमारे शरीर को क्या लाभ होता है। आज मैं आप लोगों को बताने जा रहा हूं कि भुने हुए या पाके हुए लहसुन के सेवन से हमें क्या लाभ होगा। आइए अब विस्तार से चर्चा करते हैं लहसुन के चमत्कारी परिणामों के बारे में।

लहसुन में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को विषैले पदार्थों से दूर रखते हैं तथा हमें रोगमुक्त बनाते हैं। अक्सर हम लोग बाजार जाते हैं और बाजार की चीजों का सेवन कर लेते हैं। हमें नहीं पता होता है कि उन चीजों पर धूल लगी होती है या जो पानी हम पी रहे हैं वह साफ है या गंदा है फिर भी हम उसे पी लेते हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर में विषैले पदार्थ बन जाते हैं। कई बार ऐसे विषैले खानपान की वजह से लोगों को पथरी हो जाती है।

खानपान की वजह से जो विषैले तत्व हमारे शरीर में प्रविष्ट कर लेते हैं उन को बाहर निकालने के लिए भुना हुआ लहसुन बहुत ही लाभदायक होता है। हर रोज भुने हुए लहसुन का तीन से चार कली खाएं। इस प्रकार से लहसुन खाने से सभी विषैले पदार्थ मल-मूत्र के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं और शरीर विषैले दुष्प्रभाव से बच जाता है।

भुना हुआ लहसुन खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कभी भी ट्यूमर नहीं होता है। भुना हुआ लहसुन कैंसर की समस्या को भी कई गुना कम कर देता है। आप खुद ही सोच लीजिए जब लहसुन के कुछ कलियां आपको इतना फायदा पहुंचाती हैं तो इसका सेवन क्यों ना आज से ही शुरु कर दिया जाए। यदि आप किसी अन्य समस्या का आयुर्वेदिक समाधान चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

0 comments:

Post a Comment

Followers