Home »
active
,
caugh
,
fresh
,
green tea
,
khanshi
,
leaves
,
mint
,
mouth freshner
,
oxygen
,
polution
,
Tulsi
,
tulsi tea
» तुलसी की पत्तियों से इस तरह करें फुंसी का इलाज
तुलसी की पत्तियों से इस तरह करें फुंसी का इलाज
शरीर में फोड़े फुंसी निकलना बहुत ही आम बात है। फोड़े फुंसी निकलने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बीमार हैं। कई बार यह पूरी तरह स्वस्थ इंसान के शरीर में भी निकल जाते हैं। फोड़े फुंसी निकलने का कारण कभी-कभी रक्त की अशुद्धि और कभी-कभी शरीर पर धूल मिट्टी का चिपक जाना होता है। लेकिन फिर भी यह किसी बीमारी की श्रेणी में नहीं आता है। बड़े जख्म की शुरुआत एक छोटी सी फुंसी से होता है। धीरे-धीरे यह बड़ा होता है और इसके साथ ही इस में दर्द और जलन भी शुरू हो जाती है। एक समय ऐसा आता है जब इसके अंदर बहुत सारा मवाद भर जाता है और यह एक बहुत बड़ा जख्म बन जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह तुलसी के पत्तों के प्रयोग से आप इन फोड़े फुंसियों से छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आप या आपके परिजन इन फोड़े फुंसियों से परेशान हैं तो हमारे द्वारा बताए गए उपाय को अपनाएं। मात्र दो ही दिनों में फोड़े फुंसियों का इलाज पूरी तरह से हो जाएगा। अब बात करते हैं फोड़े फुंसियों के लिए तुलसी के पत्ते का प्रयोग किस तरह से करना है। सबसे पहले आपको तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में उबालना है। उबले हुए पानी को ठंडा कर उससे फोड़े और फुंसियों को अच्छी तरह धो दें। धोने के बाद तुलसी के थोड़े पत्ते लेकर उसे पीस लें और उस पिसे हुए चटनी को फोड़े और फुंसियों पर लगा लें। इस उपाय से मात्र दो ही दिनों में फोड़े और फुंसी का अंत हो जाएगा।
वैसे तो लोग Tulsi के पत्तों का प्रयोग औषधि के रूप में बहुत पहले से करते हैं। खांसी के लिए भी लोग इसे घी में पकाकर इसका सेवन करते हैं। औषधि के रूप में तुलसी के पत्तों की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। फोड़े फुंसियों के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए इस उपाय को जरूर अपनाएं। यदि आप किसी अन्य आयुर्वेदिक सलाह की जरूरत महसूस करते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी।
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।







0 comments:
Post a Comment