Home »
eye
,
flower
,
flue
,
infection
,
Jasmine
,
mouth
,
mouth infection
,
nose
,
smell
,
white flower
» Jasmine है एक गुणकारी औषधी, जानिए इसके फायदे
Jasmine है एक गुणकारी औषधी, जानिए इसके फायदे
आप सभी ने चमेली के बारे में जरूर सुना या देखा होगा। चमेली एक ऐसा फूल है जिसकी खुशबू दूर दूर तक फैल जाती है। आमतौर पर चमेली की बेल को घर के बाग-बगीचों में लगाया जाता है। ताकि उसके फूल से सारा घर और आंगन महकता है। आप लोग शायद एक बात नहीं जानते होंगे की चमेली एक आयुर्वेदिक औषधि भी है जिसका उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चमेली का उपयोग किस तरह से और किस समस्या के समाधान के लिए किया जाता है। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।
Jasmine Flower सफेद रंग का होता है जो बहुत ही ज्यादा खुशबूदार होता है। इसकी खुशबू के कारण ही इससे इत्र और सेंट भी बनाया जाता है। यदि आपके नाक के भीतर बार बार फोड़ा फुंसी निकल जाते हैं तो उसके लिए आप चमेली के ताजे फूलों को सूंघे। सुंघने में ये बहुत ही खुशबूदार होगा लेकिन इसकी खुशबू के कारण आपके नाक के फोड़े फुंसी ठीक हो जाएंगे।
यदि आपको बार बार मुंह के छाले होते हैं तो आप चमेली के पत्तों को पान की तरह चबाएं इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। चमेली के पत्तों को उबाल कर उस से गरारे करने से मसूड़े मजबूत हो जाते हैं तथा उन से खून निकलना रुक जाता है।
चमेली के फूल का लेप आंखों के ऊपर लगाने से आंखों में हो रहे दर्द में आराम मिलता है। यदि वात विकार के रोगी चमेली का तेल का प्रयोग करें तो उनका रोग हमेशा के लिए ठीक हो सकता है। वात विकार के रोगियों के लिए चमेली की जड़ का लेप भी बहुत लाभदायक होता है। डिप्रेशन के शिकार लोगों को चमेली के तेल से सिर में मालिश कर आना चाहिए। इससे डिप्रेशन और मानसिक थकान दोनों दूर हो जाता है।
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।







0 comments:
Post a Comment