Home »
blood
,
carrot
,
carrot juice
,
chukandar
,
Fitness
,
fruit juice
,
Juice
,
red blood cells
,
white blood cells
» इस Juice के सेवन से Blood की कमी होती है दूर
इस Juice के सेवन से Blood की कमी होती है दूर
जूस का सेवन तो लगभग सभी लोग करते है। अमेरिका में हर व्यक्ति खाने के साथ या खाने के बाद जूस का सेवन करते है। भारत में भी बहुत लोग जूस का सेवन करते है, लेकिन जूस सेवन में भारत का ग्राफ अमेरिका से काफी नीचे है। जूस पीने से शरीर को ताकत और जरूरी पोषक तत्व मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नियमित सेवन से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है। आइए इस जूस के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
हम जिस जूस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो जूस है गाजर का जूस। आप सभी यह बात तो बहुत अच्छी तरह जानते होंगे कि गाजर का जूस आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। पर आप लोग यह बात शायद नहीं जानते होंगे कि गाजर का जूस शरीर में रक्त की कमी की भी पूर्ति करता है। गाजर में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। गाजर में आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में सहायता करती है।
नियमित गाजर जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। शरीर में रक्त की पूर्ति होती है और रक्त की कमी की समस्या से कभी नही लड़ना पड़ता है। गाजर का जूस पाचन तंत्र को ठीक करता है जिससे खाना पचाने में कभी भी परेशानी नही होती है। नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करने से एनीमिया होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
गाजर के जूस से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है। हिमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरी करता है। जो लोग नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करते हैं उन्हें हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग कभी नहीं होते हैं। गाजर के जूस में कैलोरी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिसकी वजह से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहता है।
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।







0 comments:
Post a Comment