Android App

मिश्री से होने वाले फायदों के बारे में जरूर जाने


हमारे रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जिनका हम सही से उपयोग करें तो हमें कभी भी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई बार वह चीजें हमारे सामने रखी रहती हैं लेकिन हमें उस का ज्ञान नहीं होता जिसकी वजह से हम उसके फायदे से वंचित रह जाते हैं। हमारी रसोई में एक ऐसी ही चीज बहुत आसानी से मिलती है जिसका उपयोग यदि आप हर रोज करें तो आपका स्वास्थ्य कभी नहीं बिगड़ेगा।

हम बात कर रहे हैं मिश्री की। मिश्री एक ऐसी चीज है जो चीनी के मुकाबले कई गुना ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होती है। यह बात तो आप सभी जानते होंगे कि डॉक्टर चीनी कम खाने के लिए कहते हैं। जिसका कारण है चीनी का शुद्ध ना होना लेकिन चीनी के मुकाबले मिश्री कई गुना ज्यादा शुद्ध होता है।

जिन लोगों के गले में खराश रहती है या गला हमेशा खराब रहता है वह लोग मिश्री वाला शरबत पिए या चाय में चीनी की जगह मिश्री का उपयोग करें उनका गला ठीक हो जाएगा। मिश्री का शरबत पीने से बवासीर की समस्या भी खत्म हो जाती है। मिश्री शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा देती है। यदि आपके हाथ पैरों में जलन होता है तो वहां मिश्री घोल कर लगा लें और थोड़ी देर बाद उसे पानी से धो लें आपका जलन ठीक हो जाएगा।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

0 comments:

Post a Comment

Followers