Android App

टेंशन और स्ट्रेस के समय खाएं ये चीजें तो तुरंत ठीक हो जाएगा मूड


आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में टेंशन और स्ट्रेस बहुत आम बात हो गई है। आज के इस दौर में छोटी-छोटी बात को लेकर भी टेंशन और स्ट्रेस का माहौल बन जाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि यह इतना बढ़ जाता है कि मरीज को डॉक्टर की जरूरत पड़ जाती है। डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि आप अपने खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके टेंशन और स्ट्रेस को उसी समय खत्म कर सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि जब भी आपको टेंशन या एक्सप्रेस की स्थिति पैदा हो उस समय आप कुछ ऐसे सामान खा सकते हैं जो टेंशन और स्ट्रेस को कम करने में बहुत लाभदायक होते हैं। आज हम उन्हीं चीजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें टेंशन और स्ट्रेस के समय खाना है।

टेंशन के समय ऐसे डार्क चॉकलेट का सेवन करें जिसमें डार्क चॉकलेट का प्रयोग 70 फ़ीसदी तक किया गया हो। डार्क चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और टेंशन लेवल को भी बहुत हद तक कम कर देते हैं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉल की मात्रा होती है जो त्वचा को सुंदर बनाने में भी बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।

टेंशन थकान और स्ट्रेस का असली कारण सेलेनियम को बताया जाता है। शरीर में इसकी कमी हो जाने पर इंसान को टेंशन थकान और स्ट्रेस जैसी बीमारी होने लगती है। ड्राई फ्रूट्स में सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए टेंशन के समय ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत ही उपयोगी है। ड्रायफ्रूट्स शरीर में सेलेनियम की कमी को पूरी करता है जिसकी वजह से टेंशन थकान और स्ट्रेस दूर भागता है।

आप लोगों में से बहुत सारे लोग हर रोज पास्ता खाते होंगे पर क्या आपको पता है कि पास्ता में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो टेंशन और स्ट्रेस लेवल को बहुत हद तक कम करते हैं। पास्ता में मैग्नीशियम होता है जिसकी वजह से टेंशन और स्ट्रेस कम होता है। यदि आप टेस्टी खाने के शौकीन है तो टेंशन के समय पास्ता का सेवन करें।

दूध को आप सब लोग सिर्फ इसलिए पीते हैं कि इसमें कैल्शियम होता है लेकिन दूध में कैल्शियम के अलावा भी एक ऐसा तत्व होता है जो आपके दिमाग को बहुत शांत रखता है। दूध में कैल्शियम के साथ-साथ ट्रिप्टोफैन होता है। यह दिमाग को शांत रखने में बहुत ही अच्छा होता है।

हर रोज ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और थियानाइन शरीर और दिमाग को शांत रखता है। ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमन्द होता है। यह शरीर को तनावमुक्त रखता है।

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook WhatsApp और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

0 comments:

Post a Comment

Followers