Android App

किस रोग में कौन सा जूस पीना चाहिए


आज हम आपको कुछ ऐसे रसों के विषय में बताने जा रहे हैं जो विभिन्न रोगों के उपचार हेतु बहुत आवश्यक है। किस रोग में य की समस्या के समाधान के लिए किस फल के रस का सेवन करना चाहिए नीचे इसकी संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। आप सभी से एक अनुरोध है कि कृपया इस पोस्ट को जितना अधिक हो सके शेयर करें।

1. भूख ना लगने पर टमाटर और अनानास के जूस का सेवन सुबह भोजन से पूर्व करना चाहिए।
इसके अलावा सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भूख की समस्या को दूर कर सकता है। यदि आप अदरक खाने में सक्षम है अदरक की चटनी सेंधा नमक के साथ खाए।

2. रक्त शुद्धि के लिए आप बहुत सी दवाओं और औषधियों का सेवन करते होंगे लेकिन कुछ ऐसे फलों का रस भी है जो आपके रक्त को पूरी तरह से शुद्ध कर देता है। रक्त शुद्धि के लिए आप नींबू गाजर चुकंदर टमाटर पालक और सेब के रस का सेवन कर सकते हैं।

3. दमा की बीमारी के लिए चुकंदर गोभी गाजर सब्जियों का सूप और मूंग का सूप ले सकते हैं। दमा रोगी घी मक्खन और तेल जैसे चीजों से दूर रहे।

4. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी गाजर अंगूर संतरा और मौसंबी के रसों का सेवन करें। इसके अलावा थोड़ा शारीरिक और मानसिक आराम भी करें।

5. लो ब्लड प्रेशर के रोगी सभी मीठे फलों के रसों का सेवन करें और खट्टे फलों से दूर रहें। लो ब्लड प्रेशर में अंगूर और मौसमी का रस भी लाभदायक है इसके साथ ही आप दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

6. पीलिया रोग में अंगूर से मौसमी संतरा और रसभरी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

7. चेहरे पर पिंपल से छुटकारा पाने के लिए गाजर तरबूज प्याज तुलसी और पालक के रस का सेवन करें।
Jabong POP CPV IN RelianceTrends CPV (IN)
8. एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए गाजर पालक तुलसी ककड़ी के रस का सेवन करें।

9.  कैंसर के रोगी गेहूं के ज्वारे अंगूर और गाजर के रस का सेवन करें।

10. ग्लोइंग स्किन के लिए नारियल पानी और टमाटर के रस का प्रयोग करें।

11.  फोड़े फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए गाजर पालक और लहसुन के रस का सेवन करें।

12. आंखों की दृष्टि बढ़ाने के लिए गाजर के रस का सेवन करें तथा अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए सेब के रस का पान करें।

13.  वजन बढ़ाने के लिए पालक गाजर चुकंदर और गोभी के रस का सेवन करें।

14. डायबिटीज की बीमारी में गोभी गाजर और करेले के रस का पान करें।

15. पथरी के रोगियों के लिए ककड़ी का रस सबसे बढ़िया है। गाजर और कद्दू का रस भी पथरी में बहुत लाभदायक है। पथरी के रोगी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग बिल्कुल ना करें।

16. वजन घटाने के लिए पाइनेपल गोभी तरबूज और नींबू के रस का सेवन करें।

इसके अलावा आप किसी अन्य बीमारी से परेशान हैं और उसका समाधान चाहते हैं तो हमें कमेंट कर उस बीमारी का नाम बताएं। हम अपनी अगली पोस्ट में आपकी उस बीमारी का समाधान बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए तरीके पूरी तरह आयुर्वेदिक और घरेलू होते हैं जिसका शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

0 comments:

Post a Comment

Followers