1. सूखे धनिया को रात में पानी में भिगो दें। सुबह उठकर धनिया को अच्छी तरह मसल कर उसमें थोड़ा सा चीनी मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से लू लगने की से बचा जा सकता है।
2. गर्मियों में कच्चे आम के शरबत का सेवन लू लगने से बचने के लिए किया जाता है।लू से बचाव हा ये बहुत प्राचीन उपाय है।
3. इमली के बीज को पानी में भिगो दें। अच्छी तरह भीग जाने के बाद उसे जान ले। जले हुए इस पानी में थोड़ा सा शक्कर मिलाकर रोज सुबह इसका सेवन करें। यदि दिन के समय घर से बाहर निकल रहे हैं तो इस पानी का सेवन जरूर करें।
4. दिन में घर से बाहर निकलने से पहले खाना अवश्य खाएं। इसके अलावा अपने साथ एक पानी की बोतल रखें। जब भी प्यास लगे थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। कड़ी धूप में बाहर जाना हो तो कृपया हल्के रंग के कपड़े पहने। हल्के रंग के कपड़े धूप में जल्दी गर्म नहीं होता। इसीलिए यह धूप से बचाने में भी बहुत सहायक होते हैं।
5. खाना खाते समय प्याज का सलाद जरूर खाएं। प्याज लू से बचाने में पूरी तरह से सक्षम होता है। जो लोग प्याज का सेवन नहीं करते ऊपर बताए गए अन्य उपाय में से कोई भी अपना सकते हैं।
6. गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है इसीलिए शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का प्रयास करें और कुछ ऐसे फलों का सेवन करें जो शरीर में पानी की कमी को पूरी करते हैं जैसे तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि।
7. गर्मी और लू से बचने के लिए बेल या नींबू के शरबत का सेवन करें। नींबू का शरबत आप घर में भी बना सकते हैं। बेल का शरबत आपको आसानी से बाजार में मिल जाता है।
8. दिन में एक बार फलों के जूस का सेवन जरूर करें। जो लोग फलों का जूस लेने में सक्षम नहीं है वह पानी में ग्लूकोस मिलाकर पी सकते हैं। ग्लूकोज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कम से कम 3 लोगों को जरूर शेयर करें। शेयर करने से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंच सकेगी और लोग इस गर्मी के मौसम में पानी की कमी और लू से बचाव में स्वयं सक्षम हो सकेंगे।







0 comments:
Post a Comment