Android App

सुबह खाली पेट छुहारा खाने से जड़ से खत्म हो जाते हैं यह 4 रोग


छुहारे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह बात तो आप में से कई लोग जानते होंगे लेकिन क्या आप लोग यह भी जानते हैं छुहारा खाने से कई प्रकार की बीमारियां भी ठीक हो जाती है। सर्दियों में लगाने का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों में यह हमारे शरीर को गर्मी देने का काम करती है। कुछ लोग इसका सेवन साल के 12 महीने करते हैं। आइए अब हम जानते हैं की छुआरा हमारे कौन-कौन से रोगों को मिटाने में सहायता करता है।

छुहारा खजूर का ही एक रूप होता है। जब खजूर पूरी तरह से सूख जाता है तो उसे छुहारा कहा जाता है। छुहारे में मैग्नीशियम होता है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में शुगर के उतार चढ़ाव को कंट्रोल करता है। रोज उबले हुए दूध में कुछ भारी डालकर खाने से डायबिटीज की समस्या कंट्रोल हो जाती है। यह कब्ज को भी नियंत्रित कर देता है जिससे बवासीर की समस्या खत्म हो जाती है। बवासीर के रोगी छुहारे को दूध में डालकर उबाल लें उसके बाद खाएं।

जो लोग खांसी, जुखाम, बलगम आदि समस्याओं से परेशान हैं वह लोग छुहारे को घी में भूनकर उसका सेवन करें। जिम जाने वाले लोगों के लिए यह किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की हर कमी को पूरा करते हैं। जो लोग हर रोज व्यायाम कसरत करते हैं या जिम जाते हैं उन्हें लगातार एनर्जी की जरूरत पड़ती है। छुहारा उनकी इस जरूरत को पूरी करता है। हर रोज उबले हुए दूध में कुछ छुहारे डालकर उसका सेवन करें और हमेशा स्वस्थ रहें।

दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp Facebook और Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह कि और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करें।

0 comments:

Post a Comment

Followers