Android App

आज ही बंद करे ये काम वरना शरीर की हड्डियां हो जाएगी कमजोर


हमारे शरीर मांस और हड्डियों से मिलकर बना है लेकिन हड्डियां हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन्ही हड्डियों की वजह से चलते है, उठते है, बैठते है, घूमते है और सारा काम करते है। यदि हमारे शरीर में हड्डियां ना हो तो हमारा शरीर सिर्फ एक मांस के पुतले के समान होगा। इसीलिए हमें हड्डियों की देखभाल ठीक प्रकार से करना चाहिए। कभी - कभी शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। आज हम आप को बताते है कि हड्डिया किन - किन कारणों से कमजोर होती है और हमें कैसे उनका ख्याल रखना है?

शराब का सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां काफी कमजोर होती है। लगातार शराब पीने से हमारा शरीर कैल्शियम को अपने अन्दर रोक नही पाता है जिसकी वजह से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है। यदि आप भी शराब का सेवन करते है तो इसे कम कर दें या हमेशा के लिए छोड़ दें।

कई लोगों को अंधेरे में रहना ज्यादा पसंद होता है लेकिन अंधेरा हमारी हड्डियों को बहुत कमजोर बना देता है। अंधेरे में रहने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है।

यदि आप ज्यादा नमक और मसाला खाने के शौकीन है तो आप ये आदत छोड़ दे। ज्यादा नमक खाने हमारे शरीर का कैल्शियम यूरीन के रास्ते बहर निकलने लगता है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है तो इसका सधा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है।

दोस्तों यदि आप को हमारा पोस्ट पसंद आया तो कृप्या इसे अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Facebook, Twitter पर शेयर करना ना भूलें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए आप हमें फॉलो करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment

Followers